नूह मे जरुरतमंद बलिकाओं के लिये हुआ स्पीड बालिका गृह का उद्घाटन

नूह, मेवात।

नूह में 13 मई 2026 को एसडीएम, नूंह मेवात के द्वारा स्पीड बालिका गृह का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम मे अवधेश यादव द्वारा बताया कि यह बालिका गृह नूंह मेवात क्षेत्र की जरूरत को ध्यान में रखकर शुरु किया गया है, क्योंकि यहां पहले ऐसी कोई सुविधा नहीं थी। इस गृह में बच्चियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी व जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष द्वारा जे जे एक्ट, वैधानिक व कानूनी प्राविधानों की जानकारी मुख्य अतिथि को दी गयी।

मुख्य अतिथि कुंवर आदित्य विक्रम ने अपने संबोधन में कहा कि स्पीड संस्था बहुत अच्छा काम कर रही है और जरूरत पड़ने पर वे हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

इस अवसर पर राजेश कुमार छोन्कर (सदस्य, जेजेबी), विनोद कुमार (चेयरपर्सन, बाल कल्याण समिति), राधेश्याम, राजकुमार, नवीन कुमार, निशा रानी (सभी सदस्य, बाल कल्याण समिति), आबिद हुसैन (जिला बाल संरक्षण अधिकारी), लक्ष्मी, मोहम्मद इस्माइल, बिमलेश तिवारी (डिस्ट्रिक्ट एपिडेमियोलॉजिस्ट, स्वास्थ्य विभाग), जितेंद्र (प्रोस्थेटिस्ट एवं ऑर्थोटिस्ट), डॉ. सिद्धार्थ गोयल (ऑर्थोपेडिक्स), शमीम अहमद (प्रोग्राम ऑफिसर), यश अरोड़ा (वकील), अवधेश यादव (सीईओ, स्पीड) एवं ललिता (उपाध्यक्ष, स्पीड) शामिल रहे। इसके साथ ही स्पीड संस्था के कर्मचारियों की भी भागीदारी रही।