नई दिल्ली।
दिव्यांग बच्चों के लिये काम करने वाली संस्था आशीर्वाद फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रति आभार व्यक्त किया है।
दरअसल, बुधवार 11 मार्च को एलआईसी गोल्डन जुबिली फाउंडेशन ने आशीर्वाद फाउंडेशन ऑफ इंडिया को एक एंबुलेंस भेट की है, जो संस्था से दिव्यांग बच्चों के लिये मेडिकल सहायता प्रदान करने में अपनी भूमिका निभाएगा।
इस बारे में एलआईसी ऑफ इंडिया के जोनल मैनेजर, दिल्ली डिविजन जेपीएस बजाज ने कहा कि एलआईसी के 50 वर्ष पूरे होने पर ऐसे फंड की शुरूआत की गई थी। आशीर्वाद फाउंडेशन जैसी संस्था को एंबुलेंस प्रदान करना उसी की कड़ी में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि हम समाज के लिये कुछ कर रहे हैं। हमें मिली क्षमता का हम बेहतर उपयोग कर रहे हैं, जिसपर हमें गर्व है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संस्था जिस तरह स्पेशल बच्चों के लिये कार्य कर रही है, एलआईसी भविष्य में भी विभिन्न लाभकारी योजनाओं द्वारा अपना सहयोग जारी रखेगा।
वहीं इस खास अवसर पर आशीर्वाद फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष आर.सी.शुक्ला ने एलआईसी के इस सहयोग के लिये धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि लगभग 20 वर्ष पूर्व बिना किसी सुविधा के 100 बच्चों के साथ यह संस्था शुरू हुई, और यह आगे बढ़ते हुए 10 हजार बच्चों के साथ बढ़ती चली गई। संस्था को सबका सहयोग मिला, और आज एलआईसी के द्वारा प्रदान किया गया एंबुलेंस स्पेशल बच्चों के लिये बहुत बड़ा सपोर्ट साबित होगा। उन्होंने कहा कि अब हम दिव्यांग बच्चों एवं अभिभावकों को अधिक देखभाल मुहैया करने में सक्षम होंगे।
इस दौरान एलआईसी के कई वरिष्ठ अधिकारियों, आशीर्वाद फाउंडेशन ऑफ इंडिया से जुड़े सदस्यों एवं दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति देखी गई।