शीतलहर का प्रकोप: चुरू- जम्मू में माइनस में तापमान, उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी

शीतलहर का प्रकोप जारी है। पंजाब-यूपी हरियाणा सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में पारा लगातार गिर रहा है। अगर हम आज के ताजा अपडेट की बात करें तो आज भी पंजाब के अमृतसर में पारा गिरा। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अमृतसर में न्यूनतम पारा 1 डिग्री रहने के साथ कोहरा रहा। वहीं राजस्थान के चुरू में आज न्यूनतम तापमान -1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पर घना कोहरा भी रहा। उधर, राजधानी दिल्ली में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। लगातार यहां पर भी पारा गिर रहा है।

बता दें कि उत्तर भारत के पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। उत्तराखंड के बदरीनाथ, केदारनाथ समेत अन्य चोटियों में बर्फबारी दर्ज हो रही है और निचले इलाकों में सर्द हवाएं दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। वहीं, हिमाचल में अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल में बर्फीले तूफान ने वाहन चालकों समेत पुलिस कर्मचारियों की दिक्कत भी बढ़ा दी। वहीं मनाली के साथ लगते सोलंगनाला में हिमपात के कारण 500 से अधिक पर्यटन वाहन भी फंस गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *