आपका करियर ; क्या वर्क फ्रॉम होम से हो सकता है करियर को नुकसान

मीमांसा डेस्क।

 ऐसे बहुत से लोग हैं जो नौ से पांच की जॉब करने की बजाय घर से काम करना पसंद करते हैं। घर बैठकर ही अगर किसी की अच्छी कमाई हो तो शायद ही लोगों को ऑफिस जाना रास आए। आमतौर पर , लोगों को वर्क फ्रॉम होम के फायदे ही फायदे नजर आते हैं , लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। जैसे –

ऑफिस जाने वाले लोगों के आठ घंटे ऑफिस के होते हैं , लेकिन जब वह घर वापिस आते हैं तो अपना समय परिवार को देते हैं। वहीं      जो लोग घर से काम करते हैं , वह भले ही पूरा दिन परिवार के साथ हो लेकिन फिर भी उनके साथ नहीं होते। जिसके कारण कभी – कभी उनके स्वास्थ्य और पारिवारिक रिश्तों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। 

  •   चूंकि आप घर से ही काम करते हैं तो आप सीमित लोगों को ही जानते हैं और उनके जरिए ही काम करते हैं। जबकि ऑफिस में जाने वाले व्यक्ति न सिर्फ हर दिन कई लोगों से मिलता है और उसका नेटवर्क अच्छा बनता है , बल्कि उसे मार्केट में होने वाली हर हलचल के बारे में पहले से ही पता चल जाता है।इस प्रकार ऑफिस जाने वाले लोग अपना एक अच्छा नेटवर्क बना लेते हैं । 
  •      ऑफिस में काम करने वाले व्यक्ति में कई तरह के गुण खुद – ब – खुद आ जाते हैं।  साथ ही जब भी वह किसी ऑफिस में काम करते हैं तो उन्हें काफी कुछ नया सीखने को मिलता है। जिस तरह जमाना बदल रहा है , उसे देखते हुए व्यक्ति को हरदम खुद को पॉलिश करना पड़ता है। ऑफिस में व्यक्ति अपने सहकर्मियों से काफी कुछ सीख जाता है , जबकि घर से काम करने वाले लोगों को यह अवसर नहीं मिलता। वह हर दिन एक ही तरह से काम करते हैं। उन्हें अपनी खूबियों का विस्तार करने के लिए खुद से ही कुछ पहल करना पड़ता है और उसके लिए रास्ते भी खुद ही खोजने पड़ते हैं।
  •    कई बार ऐसा होता है कि काम के दौरान व्यक्ति बीच में अटक जाता है , लेकिन घर से काम करने वाले व्यक्ति को बैक सपोर्ट न के बराबर ही मिलता है। जबकि ऑफिस में जाने वाला व्यक्ति तुरंत ऑफिस में सहायता प्राप्त कर लेता है। इसके अलावा घर से काम करने वाले व्यक्ति को अपनी विश्वसनीयता बनाने और उसे बरकार रखने में भी काफी  मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।