Zee TV का नया शो ‘जमाई नंबर 1’ मे क्या है ख़ास ?

 

 

पूजा पपनेजा।  

एक्शन ड्रामा और मनोरंजन से भरपूर Zee TV का नया शो ‘जमाई नंबर 1’ दर्शको को बहुत पसंद आ रहा है। सीरियल मे टेलीविजन अभिनेता अभिषेक मलिक ने नील के किरदार के रूप मे तो वही  सिमरन कौर रिद्धि की भूमिका में हैं। जमाई नंबर में अभिषेक मलिक,  बड़े दिलचस्प जमाई के किरदार में हैं।

 शो की कहानी के मुताबिक आध्यात्मिक नगरी नासिक से ताल्लुक रखने वाले नील परांजपे की परवरिश एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुई है। उनके पिता त्र्यंबकेश्वर मंदिर के पुजारी हैंऔर उन्होंने नील को अच्छे संस्कार दिए हैं। नील की ख्वाहिश अपनी अलग पहचान बनाने की है।

 अपने आकर्षक अंदाज़समझदारी से वह हर मुश्किल को अनोखे अंदाज़ मे हल करते हुए नज़र आता है। वहीं इस शो मे आपने  रिद्धि के किरदार को भी देखा जो एक मजबूतस्वतंत्र  दृढ़ निश्चयी महिला है, जो काफी अमीर है। रिद्धि और रिद्धि की माँ गरीबों से नफ़रत करती है।

 वहीं रिद्धि का मानना है कि पैसों से सब कुछ ख़रीदा जा सकता है लेकिन नील उसके बिल्कुल विपरीत है। नील का मानना है कि प्यार से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। आपको बता दें कि इस शो मे नील-रिद्धि की नोंक – झोंक दर्शको को काफी पसंद आ रही है।

 इस शो मे रिद्धि की माँ का रोल पापिया सेनगुप्ता ने निभाया है। अभी तक आपने इस शो मे देखा कि नील रिद्धि की कंपनी मे जॉब करता है और वो अपने परिवार की ज़िम्मेदारी को पूरा करने के लिए रिद्धि की हर बदतमीज़ी को सहन करता है। 

दूसरी ओर रिद्धि की माँ कंचन, नील को परेशान करने का एक मौका भी नहीं छोड़ती।  इस शो की दिलचस्प बात ये है कि रिद्धि की नानी नील का पूरा साथ देती है। शो मे रिद्धि की माँ कंचन जानबूझ कर नील को प्रेस से करेंट लगा देती है जिससे नील बेहोश हो जाता है।

उसी मे आपको एक नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा कि नील की माँ रिद्धि की माँ के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर देती है। तब नील रिद्धि की माँ को जेल जाने से बचाने के लिए माफ़ी मांगने की शर्त रखता है। अब आगे इस शो मे देखना बहुत दिलचस्प होगा की क्या रिद्धि की माँ नील से माफ़ी मांगेगी या फिर जाएगी जेल ——–

 

तो मनोरंजन के लिये देखते रहिये ‘जमाई नंबर 1