उत्तर भारत में बर्फबारी का दिल्ली में असर.. अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचा

नई दिल्ली, 20 दिसंबर:
उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है और इसके असर के चलते कई राज्यों समेत राजधानी दिल्ली भी शीतलहर के प्रकोप से ठिठुर रही है। दिल्ली में शुक्रवार सुबह का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कई हिस्सों में भी तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण हिमाचल प्रदेश में 18 से 22 दिसंबर के बीच शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने का अनुमान है।