कृष्णा नगर. वार्ड 24 मे स्थानीय लोगो ने की भुवन महेंद्रू को कांग्रेस प्रत्याशी बनाने की मांग,

 

 

भानु पांडेय  हरिद्वार ।

हरिद्वार के कृष्णा नगर वार्ड 24 मे कांग्रेस की तरफ से अभी तक किसी ने भी पार्षद के लिए आवेदन नहीं किया है । आपको बता दें कि वार्ड 24 एक अनारक्षित सीट है पिछली बार यहाँ बीजेपी का पार्षद चुना गया था।

इस बार वहां के स्थानीय लोग भुवन महेंद्रू को टिकट देने की मांग कर रहे है। क्योकि भुवन महेंद्रू कांग्रेस के अलग अलग प्रकोष्ठों में कार्य कर चुके हैं। इसके साथ वे अपनी एमबीए, एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर चुके है।

भुवन महेंद्रू ने 2014- 2016 तक एनएसयूआई शहर अध्यक्ष, 2017-2018 एनएसयूआई जिला संयोजक, 2018-2020 एनएसयूआई प्रदेश संयोजक, 2021 -2023 प्रदेश सचिव सोशल मीडिया, मेयर अनिता शर्मा के सोशल मीडिया इंचार्ज के तौर पर कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य भी किया है इसके साथ ही कृष्णा नगर रामलीला कमेटी में कोषाध्यक्ष का पद भी संभाले हुए हैं।

कृष्णा नगर के स्थानीय लोगों का कहना है कि भुवन महेंद्रू बहुत लगनशील और मेहनती युवा है। और अगर ऐसा युवा पार्षद बनता है तो इससे क्षेत्र का विकास होगा कांग्रेस के पास कोई और विकल्प न होते हुए भी भुवन महेंद्रू का टिकट फाइनल ही लग रहा है।