महाराष्ट्र में गाय को मिला ‘राज्यमाता’ का दर्जा

महाराष्ट्र, 30 सितंबर:

गाय को महाराष्ट्र में राज्यमाता का दर्जा मिलेगा।  महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने राज्य कैबिनेट की बैठक में गाय को ‘राज्यमाता’ का दर्जा देने का बड़ा फैसला लिया है।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “देसी गाय हमारे किसानों के लिए वरदान है, इसलिए गाय को राज्यमाता का दर्जा देने का निर्णय लिया गया है।” उन्होंने यह भी बताया कि देसी गाय के पोषण और चारे के लिए सहायता प्रदान करने का निर्णय किया गया है। यह निर्णय किसानों और गाय के पालन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।