Haryana News: भिवानी में पिंक बूथों पर मतदाताओं को आकर्षित करने के लिये लगाए जाएंगे रंग-बिरंगे गुब्बारे

5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। चुनाव को सभी  जगह अच्छी तरह प्रबंधित किया जाए इसके लिये प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज हैं।

हरियाणा के भिवानी जिले में  कुल आठ लाख 75 हजार 902 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में 941 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

इन पोलिंग बूथों में चार पिंक बूथ बनाए गए हैं, जहां पर 2,628 नागरिक अपने मत का प्रयोग करेंगे। पिंक बूथों पर महिला अधिकारी और कर्मचारी मतदान करवाएंगी।

इस बारे में भिवानी के उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पिंक बूथ  बनाया गया है।

इनमें लोहारु कस्बे  का बूथ नंबर 214,  भिवानी शहर में के एम पब्लिक स्कूल का बूथ नंबर 9, कस्बा तोशाम में मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक का बूथ नंबर 30 और बवानीखेड़ा में प्रेम नगर में बूथ नंबर 153 शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए पिंक बूथों को रंग-बिरंगे गुब्बारों व फूल-मालाओं से सजाया जाएगा।