स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस ने निकाली संविधान यात्रा

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा देश की आजादी की 77वीं वर्षगांठ के पहले आज प्रदेश के सभी वार्डों में संविधान यात्रा निकाली गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर में आयोजित संविधान यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर अन्य जिलों में भी आयोजित संविधान यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।