अभिनय के अलावा गायन में भी प्रसिद्ध रहे अभिनेता पुनीत राजकुमार

चिन्मय दत्ता, चाईबासा, झारखंड
कन्नड़ फिल्मों में अभिनय करने वाले भारतीय फिल्म अभिनेता पुनीत राजकुमार का जन्म 17 मार्च 1975 को कन्नड़ फिल्म उद्योग के सुपरस्टार डॉक्टर राजकुमार और कन्नड़ फिल्म निर्माता पर्वतम्मा राजकुमार के घर हुआ। पुनीत राजकुमार, अभिनय के अलावा गायन में भी प्रसिद्ध रहे। बचपन से ही बाल कलाकार के रूप में इन्होंने अपनी सभी फिल्मों में गायिकी की है।  एक मुख्य अभिनेता के रूप में अपना सफर शुरू करने के बाद इन्होंने अपनी सभी फिल्मों में कम से कम एक गीत गाना शुरू कर दिया था। इन्होंने कलारिपयट्टू में प्रशिक्षण लिया था जो एक सबसे बड़ा पुराना भारतीय मार्शल आर्ट है।
पुनीत राजकुमार ने 1980 के दशक में एक बाल कलाकार के रूप में फिल्म में अभिनय के बाद फिल्म ‘अप्पू’ में अग्रणी भूमिका निभाए जो एक बहुत बड़ी हिट फिल्म रही। 1986 में फिल्म ‘बेट्टद हूवु’ के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम करने के बाद ये 1907 में ‘आरसु’ में अभिनय के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार से विभूषित हुए। इसके बाद 2008 में ‘मिलन’ में प्रदर्शन के लिए इन्हें कर्नाटक राज्य का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त हुआ।
2010 में ये बहुभाषी फिल्म ‘जैकी’ में जानकीराम उर्फ जैकी के रूप में दिखाई दिए।  यह फिल्म तीन अलग-अलग भाषाओं कन्नड़, मलयालम और तेलुगु में रिलीज किया गया था। इनकी व्यवसायिक रूप से सफल फिल्म हिट की दर सबसे अधिक है इनकी 14 फिल्में लगातार कम से कम 100 दिनों तक सिनेमा घरों में बनी रही हैं। हार्ट अटैक के कारण 29 अक्टूबर 2021 को बेंगलुरु में इनका देहांत हो गया।
पुनीत राजकुमार की जयंती पर पाठक मंच के कार्यक्रम इन्द्रधनुष की 823वीं कड़ी में मंच की सचिव शिवानी दत्ता की अध्यक्षता में यह जानकारी दी गई।
व्यक्तित्व कॉलम में आपको इस बार किस व्यक्तित्व के बारे में जानना है, अपने विचार अवश्य व्यक्त करें। हमारे द्वारा उस व्यक्तित्व के बारे में जानकारी देने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *