निर्माता निर्देशक मृणाल सेन के नाम हैं कई अंतर्राष्ट्रीय ख्याति

     चिन्मय दत्ता, चाईबासा, झारखंड
भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक मृणाल सेन का जन्म 14 मई 1923 को फरीदपुर में हुआ जो अब बांग्लादेश में है।
संयोगवश एक दिन फिल्म के सौंदर्यशास्त्र पर आधारित एक पुस्तक इनके हाथ लग गई और इनकी रूचि फिल्मों की ओर बढ़ी। इसके बाद 1955 में इन्होंने अपनी पहली बांग्ला फीचर फिल्म ‘रात भोर’ बनाई फिर हिंदी की प्रसिद्ध कवियत्री और लेखिका महादेवी वर्मा की छोटी-सी कथा पर इन्होंने 1958 में बांग्ला फिल्म ‘नील अकासेर नीचे’ बनाई ।  बाद में इन्होंने भारत सरकार की छोटी सी सहायता राशि से 1969 में ‘भुवन शोम’ बनाई जिसने इन्हें बड़े फिल्मकारों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया और इन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्रदान की।  इस दौर में इन्होंने हिंदी धारावाहिक ‘कभी दूर कभी पास’ निर्देशित किया।
इनके नाम कई प्रतिष्ठित उपलब्धियां है। इस सूचि में भारत सरकार द्वारा 1981 में कला के क्षेत्र में इन्हें पद्म भूषण से विभूषित किया जाना, 2003 में दादा साहब फालके पुरस्कार, 2005 में पद्म विभूषण से सम्मानित होना और फ्रांस सरकार द्वारा ‘कमांडर ऑफ द आर्ट ऑफ आर्ट एंडलेटर्स’ उपाधि से एवं रशियन सरकार द्वारा ‘ऑर्डर ऑफ फ्रेंडशिप’ सम्मान प्रदान किया जाना शामिल है।
30 दिसम्बर 2018 को कोलकाता में इनका प्राणांत हो गया। इन्होंने सिनेमा पर कई पुस्तकें भी लिखें थे जिनमें ‘न्यूज़ ऑन सिनेमा’ सर्वश्रेष्ठ है।    मृणाल सेन की जयंती पर पाठक मंच के कार्यक्रम इन्द्रधनुष की 778वीं कड़ी ने मंच की सचिव शिवानी दत्ता की अध्यक्षता में यह जानकारी दी गई।
     व्यक्तित्व कॉलम में आपको इस बार किस व्यक्तित्व के बारे में जानना है, अपने विचार अवश्य व्यक्त करें। हमारे द्वारा उस व्यक्तित्व के बारे में जानकारी देने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। धन्यवाद।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *