होली में मनवा हमर बऊराइल बा– का धमाल।

रत्ना रानी

वरिष्ठ पत्रकार।

मुम्बई,2 मार्च 2023

इस बार होली में धमाल मचाने आ गया है,होली गीत मनवाँ हमर बऊराइल बा। फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने माने संगीतकार प्रदीप रंजन ने कई भोजपुरी फ़िल्म सहित् कई हिंदी फिल्मी गीतों के साथ-साथ कई वीडियो एलबम में मधुर एवं कर्ण प्रिय संगीत देकर एक अलग पहचान बनायी है।

इस बार होली के अवसर पर सिने आजकल के प्रधान संपादक कुमार समत द्वारा लिखित होली गीत को   बिहार एवं झारखण्ड की चर्चित गायिका अंजू राज एवं प्रदीप रंजन ने मधुर संगीत से सजाया है, इसे लोग काफी पसंद कर रहे है। इतना ही नही इस होली गीत के गीतकार कुमार समत को ढेर सारी बधाइयां भी मिल रही है।

इस होली गीत का श्रेय गीतकार कुमार समत,गायिका अंजू राज, संगीतकार प्रदीप रंजन ,और वीडियो एडिटर मुकुंद चौहान को जाता है। सीएम म्यूजिक इंडिया ग्रुप ने अपने सीएम इंडिया भोजपुरी प्लेटफार्म पर इसे रिलीज किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *