राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा ने नामांकन दाखिल किया।

उषा पाठक

वरिष्ठ पत्रकार।

नयी दिल्ली,27 जून 2022 (एजेंसी)।राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी यशवंत सिन्हा ने आज नामांकन दाखिल किया।

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,एनसीपी प्रमुख शरद पवार,सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजद की मीसा भारती,वाम नेता सीताराम येचुरी,टीएमसी के अभिषेक बनर्जी सहित विरोधी दलों के अन्य नेता मौजूद थे।

बाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव विचार धारा की लड़ाई है। यशवंत सिन्हा संपूर्ण विपक्ष के साझा प्रत्याशी हैं।

गौरतलब है कि यशवंत सिन्हा पूर्व नौकरशाह रहे हैं। वह चंद्रशेखर एवं अटल सरकार में केंद्र में मंत्री भी रहे हैं। उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा है कि इस बार खेल होबे।

सत्तारूढ़ एनडीए ने इस पद के लिए द्रोपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया है। वह पहले ही नामांकन दाखिल कर चुकी हैं।एल.एस।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *