सात साल की उम्र में अपने परिवार का सहारा बना एक बच्चा

पूजा पपनेजा।

कभी-कभी जिंदगी में कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं, जो हमारे मन में कई सवाल छोड़ जाती हैं। हाल ही में मेरी मुलाकात जब उस बच्चे से हुई,तो उसकी जिंदगी के बारे में जानने की उत्सुकता मेरे मन में लगातार बनी रही।खैर चलिये अब आपको बताते है कि मैं उस बच्चे से कैसे मिली ?

मैं जब घर से निकलकर बस स्टैंड जा रही थी। तभी मैंने देखा कि एक छोटा सा बच्चा सुभाष नगर के बस स्टैंड पर बर्तन धोने का काम कर रहा है। उसके बाद वहाँ कोई व्यक्ति आकर उसे खाने की चीज देकर जाता है। तभी कोई दूसरा व्यक्ति वहाँ पर आकर उससे वह चीज छीन लेता है। फिर उसके बाद वह बच्चा सड़क पर जोर – जोर से रोने लगता है।उसके बाद वह मायूस होकर सुभाष नगर के बस स्टैंड पर बस का इंतजार करने लगता है।

मैं भी उसी बस स्टैंड पर ऑफिस जाने के लिये बस का इंतजार करने लगती हूँ। फिर उस बच्चे को देखकर मैं उसी समय यह सोचने लगती हूँ कि यह बच्चा इतना ज्यादा परेशान क्यों है ? तभी अचानक से बस स्टैंड पर बस आ जाती है। फिर वह बच्चा और मैं उस बस पर बैठ जाते है। वही पर मेरे मन में अचानक से यह विचार आने लगता है कि मैं उससे बात करुँ।

मैं फिर उससे यूँ ही बातें करने लगती हूँ। तभी वह मुझे बताता है कि उसके माता पिता का देहांत हो गया है। उसकी एक छोटी सी बहन है। वह अपनी बहन का पालन – पोषण करने के लिये यहाँ काम करता है। उसके अलावा उसने मुझे यह भी बताया कि उसके पैसे किसी ने खींच लिये है उससे अभी  अपनी छोटी बहन को खाना खिलाना है। लेकिन उसके पासअभी पैसे कम है।

तभी मैं उस बच्चे की यह सब बातें सुनने के बाद थोड़ा भावुक हो जाती हूँ। वही फिर मैं उसकी मदद करने की सोचने लगती हूँ। फिर उसी समय मैं अपने पर्स से कुछ पैसे निकालकर उससे दे देती हूँ।

वही पर मुझसे वह एक बात कहता है कि दीदी हम बच्चों को अपनी मदद खुद करनी पड़ती है। हम जैसे बच्चों का कोई सहारा नहीं होता । वही पर मुझे वह यह भी बताता है कि दीदी मैं भी अपने जीवन में पुलिस ऑफिसर बनना चाहता था। लेकिन माता पिता के देहांत की वजह से छोटी बहन की जिम्मेदारी मुझ पर आ गई थी । इसलिये मैंने अपनी छोटी बहन का पालन पोषण करने के लिये छोटी – छोटी जगहों पर काम करना शुरू कर दिया था । वही मेरे घर के किसी रिश्तेदार ने भी मेरा साथ नहीं दिया था । समय व हालात ने मुझे वक्त से पहले बड़ा बना दिया।

फिर मैं यह सब बातें सुनने के बाद उस बच्चे के बारे में सोचने लगती हूँ कि यह बच्चा कैसे अपनी बहन के साथ सारा दिन अकेले व्यतीत करता होगा। अपनी रोजमर्रा ज़िंदगी में बड़ी – बड़ी परस्थितियों का मुकाबला कैसे करता होगा ? तभी मेरे मन में यह विचार आता है कि मैं इस पर एक कहानी लिखूँगी।

  •     अविनाश की कहानी।

यह कहानी अविनाश शर्मा की है। वह उत्तम नगर में रहते है उनकी उम्र मात्र 7 साल है। उनकी एक 4 साल की छोटी बहन है। जब वह बहुत छोटे थे तभी उनके माता – पिता का बीमारी की वजह से निधन हो गया था। उसके बाद उनके सभी घरवालों ने उन्हें अकेले छोड़ दिया था। ऐसे में छोटे से अविनाश के ऊपर बहुत छोटी सी उम्र में ही अपनी छोटी बहन की जिम्मेदारी आ जाती है।

फिर जैसे जैसे वक्त यूँ आगे बढ़ने लगता है। वह समय से पहले बड़े होने लगते है। वही अपने घर के हालातों को देखते हुये अपनी छोटी बहन की जिम्मेदारी उठाने का भी विचार बनाते है। इसके लिये वह छोटी – छोटी जगहों पर काम ढूंढना भी शुरू कर देते है। ऐसे में उन्हें एक चाय की दुकान पर बर्तन धोने का काम मिलता है। वह वहां पर काम करना शुरू कर देते है। उसी पैसों से अपना जीवनयापन भी करते है। लेकिन उनके लिये यह सफर आसान नहीं होता। उसके साथ उन्हें अपनी पढ़ाई भी छोड़नी पड़ती है। छोटी सी उम्र में ही बड़ी – बड़ी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। फ़िलहाल वह अभी भी संघर्ष कर रहे है।

इस कहानी के सार से हमें एक बड़ी सीख मिलती है कि आजकल के बच्चे जब अपने रिश्तों को लिभाना भूल रहे है। वही अविनाश जैसे कुछ ऐसे बच्चे भी है जो अपने रिश्तों की कद्र करते है। ऐसे में आज के युवा पीढ़ी को अविनाश की कहानी से बहुत कुछ सीखना चाहिए।

नोट – अविनाश की जिंदगी की यह कहानी कई सवाल भी खड़े करती है कि आखिर उन बच्चों का सहारा कौन बनता है, जिनके सिर से माता-पिता का साया उठ जाता है? क्या इतनी छोटी उम्र में बच्चों को अपने हालात के भरोसे छोड़ देना चाहिए? और क्या अविनाश जैसे बच्चों को भी अपने सपने पूरे करने का अवसर नहीं मिलना चाहिए?