पूजा पपनेजा।
रिश्ते इंसान की जिंदगी का एक सबसे खूबसूरत हिस्सा होते है। इसलिये ऐसे में जरूरी है कि किसी भी रिश्ते को बनाये रखने के लिये कि हम एक दूसरे पर भरोसा रखे। तभी रिश्ते लंबे समय तक टिक सकते है।
वही अब इस विषय पर आपसे गहराई से चर्चा करे तो किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक मजबूत बनाये रखने के लिए सिर्फ प्यार ही काफी नहीं होता। बल्कि भरोसा, सम्मान, समझ और खुलकर बातचीत करना भी बेहद जरूरी है।
आज के समय में हम सब की ज़िंदगी पहले से ज्यादा इतनी व्यस्त हो गई है। कि अब हम लोग एक दूसरे को समय नहीं दें पाते जिस वजह से रिश्तों में भी अब गलतफहमियां पैदा होने लगी है।
वही अब आपसे हम सोशल मीडिया की बात करे तो सोशल मीडिया ने जहां लोगों को एक- दूसरे से जुड़ने का अवसर दिया है। तो वही कही ना कही रिश्तों में दूरियां भी पैदा कर दी है। [उदाहरण के तौर पर आज के समय में सभी रिश्ते जल्दी क्यों नहीं टिक पा रहे है क्योंकि लोग एक दूसरे को समझना नहीं चाहते है।
अब लोग एक-दूसरे के साथ समय बिताने के बजाय मोबाइल और सोशल मीडिया पर ज्यादा समय देना पसंद करते हैं। इसका असर परिवार और व्यक्तिगत रिश्तों पर भी दिखाई देने लगा है।
पहले परिवार के लोग साथ बैठकर अपनी परेशानियां और खुशियां साझा करते थे। लेकिन आज कई बार एक ही घर में रहने वाले लोग भी अपने-अपने मोबाइल में इतने ज्यादा व्यस्त दिखाई देते है कि वह एक दूसरे को समय नहीं देना चाहते जिस वजह उसका असर उनके रिश्तों पर भी पड़ने लगा है।
- किसी भी रिश्ते की नींव क्यों होता है भरोसा
किसी भी रिश्ते को हमेशा कायम रखने के लिये भरोसा बहुत जरूरी होता है। क्योंकि भरोसा किसी भी रिश्ते को मजबूती देने वाली सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। जब दो लोगों को एक-दूसरे पर पूर्ण विश्वास होता है तो वे अपनी भावनाएं, परेशानियां और विचार बिना किसी डर के एक – दूसरे के सामने रख पाते हैं।
वहीं, जब किसी रिश्ते में भरोसे की कमी होने लगती है तो शक, असुरक्षा और गलतफहमियां धीरे-धीरे अपनी जगह बनाने लगती हैं। कई बार छोटी-सी बात भी बड़ी समस्या का कारण बन जाती है।
इसलिए रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए एक-दूसरे पर विश्वास करना और अपनी बात खुलकर रखना बहुत जरूरी है।तभी रिश्ते लंबे समय तक चल सकते है।
- रिश्तों में विश्वास क्यों जरूरी है?
किसी भी रिश्ते को चलाने के लिये विश्वास का होना बहुत जरूरी है तभी रिश्ते लम्बे समय तक चल सकते है। अगर विश्वास नहीं होगा तो रिश्ते नहीं चल सकते। यही आज की युवा पीढ़ी को भी सीखने की जरूरत है क्योंकि कही ना कही युवा पीढ़ी का अपने रिश्तों पर विश्वास न होकर सोशल मीडिया पर ज्यादा विश्वास बढ़ गया है । शायद यही कारण है कि वह अपनी निजी ज़िंदगी को सोशल मीडिया पर शेयर करना ज्यादा पसंद करते है। यही वह वजह है जिससे रिश्तों में भी तनाव बढ़ रहा है। - किसी पर भी भरोसा करने के क्या फायदे है ?
- भरोसा रिश्ते को मजबूत बनाता है।
जब दो लोगों को एक-दूसरे पर पूर्ण विश्वास होता है, तो वे अपनी भावनाएं, परेशानियां और विचार खुलकर एक दूसरे से साझा कर पाते हैं।
- रिश्तों में गलतफहमियां कम होती हैं।
भरोसे की कमी में व्यक्ति छोटी-सी बात पर भी शक करने लगता है। जिस वजह से किसी भी रिश्ते में दरार आ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि लोग एक दूसरे पर हमेशा विश्वास कायम रखे।
- भावनात्मक सुरक्षा मिलती है।
जिस रिश्ते में भरोसा होता है, वहां व्यक्ति को यह महसूस होता है कि मुश्किल समय में दूसरा व्यक्ति उसका साथ देगा। यही भावना रिश्ते को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाती है।
- सम्मान और स्वतंत्रता बनी रहती है।
सच्चा भरोसा सामने वाले को नियंत्रित करने की कोशिश नहीं करता। वह व्यक्ति की अपनी पसंद, दोस्तों, काम और निजी समय का सम्मान करना सिखाता है।
- रिश्ते लंबे समय तक टिकते हैं।
प्यार रिश्ते की शुरुआत कर सकता है, लेकिन उसे लंबे समय तक बनाए रखने के लिए भरोसा, सम्मान और समझ बेहद जरूरी है। तभी रिश्ते टिक सकते है।
- रिश्तों में भरोसा कैसे बनाए रखें?
भरोसा केवल शब्दों से नहीं, बल्कि व्यवहार से बनता है। एक-दूसरे से ईमानदारी से बात करना, वादे निभाना, बातों को छिपाने से बचना, गलती होने पर उसे स्वीकार करना और एक-दूसरे की सीमाओं का सम्मान करना भरोसे को मजबूत करता है।
अंत में, किसी भी रिश्ते की नींव केवल प्यार नहीं बल्कि विश्वास भी होता है। जहां भरोसा होता है, वहां मतभेद होने के बावजूद रिश्ता टूटने के बजाय बातचीत और समझदारी से भी मजबूत हो सकता है। इसलिए आज के समय में रिश्तों को स्वस्थ और टिकाऊ बनाए रखने के लिए भरोसा सबसे जरूरी आधारों में से एक है।
इसलिये हो सके तो अपने रिश्तों को बचाने के लिये एक दूसरे को समय दें। यही बात आज की युवा पीढ़ी को भी सीखने की जरूरत है।
क्योंकि आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया में इतना ज्यादा खो चुकी है कि वह अपने रिश्तों को भूलने लगी है। इसलिये हो सके तो अपने रिश्तों में भरोसे को हमेशा कायम रखे।
नोट – यह आर्टिकल केवल जागरूकता के लिये लिखा गया है इसका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं है।