बच्चों केअनुसार हो बदलाव का प्रयास।

 

ऑटिज्म जागरूकता दिवस हर साल 2 अप्रैल को मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से प्रभावित लोगों के अधिकारों , गरिमा और समाज में उनकी स्वीकार्यता को बढ़ावा देना है। यह किसी बच्चे या व्यक्ति की ऐसी स्थिति होती है जो उसके संचार और सामाजिक व्यवहार को प्रभावित करती है। ऑटिज्म पर लेखक निर्भय कर्ण के द्वारा लिखा गया यह लेख आपको बहुत जागरूक कर सकता है।
ऑटिज्म से प्रभावित व स्पेशल बच्चों के विकास के लिये कार्यरत गैर सरकारी संस्था आशीर्वाद फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. आर. सी. शुक्ला अपने अनुभव व जानकारी साझा करते हुए हैं कि कभी ऐसे बच्चों को सलाह नहीं देना। बच्चों के अनुसार ही बदलाव का प्रयास करना चाहिये।
स्पेशल एजुकेटर इन बच्चों को टेक्निकली हैंडल करता है , और मनोवैज्ञानिक रूप से ढालने की कोशिश करता है। अगर स्पेशल प्रशिक्षक को रंगों के बारे में दिखाना है तो वह पूरे वातावतरण को रंगीन बनाता है। कपड़े , ड्रेस उसी तरह के कलरफुल होते हैं , और धीरे – धीरे बिना किसी सलाह दिये वह चीजों को बदलने की कोशिश करता है। इस तरह के कई टीचिंग एड्स होते हैं जिन्हें स्पेशल प्रशिक्षक प्रयोग करता है।
फिजियोथेरेपिस्ट की जरूरत हो तो वह साथ काम करता है। बिहेवियर मॉडिफिकेशन की जरूरत होती है तो इंडिविजुअल सेशंस के माध्यम से उनमें परिवर्त्तन करने की कोशिश करता है। एक टीम में तहत इनके साथ काम होता है। कोई अकेला व्यक्ति बच्चे में बदलाव नहीं ला सकता है।
     

  •    कैसे पता चले कि बच्चा स्पेशल हैं

लक्षण में बच्चे की आवाज , गर्दन के हिलाने के माध्यम से , उनकी मुस्कान के माध्यम से ,धीमे काम करने वाला बच्चा , आवाज देने पर नहीं सुनना या धीमा सुनना आदि। ऐसी कई तकनीक है , जिससे पता लगाया जा सकता है कि बच्चा स्पेशल है। इसके लिये किसी बच्चे के डॉक्टर , मनोवैज्ञानिक और स्पेशल बच्चों के स्कूल या संस्था से संपर्क किया जा सकता है।
डॉ. आर. सी शुक्ला के अनुसार आजकल बच्चों में ऑटिज़्म की समस्या ज्यादा देखी जा रही है। इसके कई कारण हैं , जैसे गर्भावस्था के दौरान महिला तनाव में रहती हैं , जबकि पुराने जमाने में इन दिनों होने वाले बच्चे की मां को खुशनुमा माहौल में रखने की कोशिश की जाती थी।

इसके साथ ही गर्भावस्था के दौरान जिन माओं ने बिना आयोडिन वाला नमक खाया उनके बच्चों में डाउन सिंड्रोम के मामले देखे गये। जैसे हिमाचल में ऐसे कई मामले आये। इसलिये गर्भावस्था के दौरान माँ के खान – पान और रख – रखाव का पूरी तरह ध्यान रखना जरूरी है। कई सारे कारण होते हैं , जैसे आनुवांशिक भी हैं। अगर गर्भावस्था के दौरान मां तनाव में कई सारी दवाईयों का सेवन कर रही हैं। ऑक्सीजन कमी की वजह से भी हो सकती है।

नोट – यह आर्टिकल केवल जागरूकता के लिये है अगर आपको कोई भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो अपने डॉक्टर से परामर्श करे।