दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से कैसे बच सकते है जानिये इसके खास उपाय।

पूजा पपनेजा।

दिल्ली में इन दिनों वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ता जा रहा है जिस वजह से लोगों को खांसी जुकाम , व गले में जलन की समस्या तेजी सी फैल रही है। उस वजह से उनका स्वास्थ्य भी तेजी से प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि दिल्ली में वायु प्रदूषण फैलने के पीछे कोई एक कारण नहीं है। इसके लिए वाहनों से निकलने वाला धुआं, सड़कों और निर्माण स्थलों की धूल, फैक्ट्रियों का धुआं, कूड़ा जलाना और आसपास के राज्यों में पराली जलाना जैसे कई कारण जिम्मेदार हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि लोग अपनी सेहत को लेकर कुछ सावधानी बरते।

  •  मास्क पहनें – जब भी आपको घर से बाहर जाना पड़े तो एक अच्छा गुणवत्ता वाला मास्क जरूर पहनें। यह मास्क छोटे कणों को भी रोक सकता है।ध्यान रखें कि मास्क सही तरीके से पहना हुआ हो ताकि यह आपके नाक और मुंह को पूरी तरह से ढक सके। मास्क पहनने से आप हवा में मौजूद हानिकारक कणों से बच सकते हैं और इससेआपके फेफड़े भी सुरक्षित रहते हैं।
  •  व्यायाम करे।

नियमित एक्सरसाइज आपके फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है और उन्हें मजबूत बनाती है। योग और सांस की क्रियाएं विशेष रूप से फायदेमंद होती हैं क्योंकि ये आपके श्वसन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती हैं।
इसके अलावा दौड़ना या साइकिल चलाना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है जिससे आपकी सांस लेने की प्रक्रिया सुचारू रहती है। इस तरह आप अपने फेफड़ों को भी स्वस्थ रख सकते हैं।

  •  सोने से पहले गुनगुना पानी जरूर पिएं

रात को सोने से पहले गुनगुना पानी जरूर पीये क्योंकि गुनगुना पानी पीने से आपके शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं और आपकी आंतरिक सफाई होती है।

यह आपके फेफड़ों के लिए भी लाभकारी होता है क्योंकि इससे आपकी सांस लेने की प्रक्रिया बेहतर होती है। गुनगुना पानी पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है, जिससे आप बीमारियों से बच सकते हैं। इस तरह आप अपने फेफड़ों को भी सुरक्षित रख सकते हैं और प्रदूषण के प्रभाव से बच सकते हैं।

  • घर के अंदर रहें और खिड़कियां बंद रखें ठंड के दौरान प्रदूषण का स्तर बढ़ने से घर के अंदर रहकर ही सुरक्षा मिलती है। कोशिश करें कि आप ज्यादा से ज्यादा समय घर पर ही बिताएं।अगर बाहर जाना जरूरी न हो तो अपनी खिड़कियों को बंद रखें और हवा को साफ करने वाले उपकरण का इस्तेमाल करें।
  •  अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें

जब प्रदूषण का स्तर अधिक हो तो कोशिश करें कि अनावश्यक रूप से बाहर न जाएं। खासतौर पर सुबह और देर शाम के समय खुले में व्यायाम करने से बचें। बाहर जाने से पहले वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) जरूर जांच लें।

  •    बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान

बच्चों और बुजुर्गों को प्रदूषण के दौरान अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें लंबे समय तक खुले में खेलने या घूमने न दें। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी प्रदूषण से बचाव के उपायों के बारे में बताएं।

  •   घर में धुआं और धूल न होने दें

घर के अंदर अगरबत्ती, धूप, सिगरेट और लकड़ी या कोयले के चूल्हे से निकलने वाले धुएं से बचें। सफाई के दौरान सूखी झाड़ू लगाने के बजाय गीले कपड़े या पोछे का इस्तेमाल करें, ताकि धूल कम उड़े।

  •   प्रदूषण से बचाव के लिए सावधानी है जरूरी

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच केवल सरकारी प्रयास ही नहीं, बल्कि लोगों की व्यक्तिगत सावधानियां भी महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा अपनी दिनचर्या में हम छोटे-छोटे बदलाव करके प्रदूषित हवा के संपर्क को कम कर सकते है।ऐसे में सबसे जरूरी है कि हम जागरूक भी बने AQI पर भी नजर रखें और अपनी सेहत को भी प्राथमिकता दें।

नोट – यह आर्टिकल केवल जागरूकता के लिये है अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या है तो अपने डॉक्टर से परामर्श करे।