पूजा पपनेजा।
जाने अनजाने हम मिले एक पारिवारिक ड्रामा शो है। इस शो की कहानी अट्टे-सट्टे की परम्परा पर आधारित है ।शो की प्रोड्यूसर और राइटर सोनल कक्कड़ हैं। शो की शुरुआत 2024 में हुई थी। वही इस शो में भरत अहलावत, आयुषी खुराना , मुख्य किरदार में है वह रीत और राघव का किरदार निभा रहे है। इसमें राघव की बुआ का किरदार निभाने वाली एक्टर का नाम जया भाटिया है।
वही अब आपसे इस कहानी के बारे में बात करे, तो इसमें आयुषी खुराना रीत का किरदार निभा रही है। वह ग्वालियर की एक कड़े उसूलों वाली आत्मनिर्भर पत्रकार हैं, जो समाज की स्थापित परंपराओं को चुनौती देती हैं।
वही दूसरी तरफ भरत अहलावत राघव का किरदार निभा रहे है। वह पेशे से कंस्ट्रक्शन बिज़नेसमैन है। वह अपनी बहन से बहुत प्यार करते है। इसलिये वह अपनी बहन की शादी रीत के भाई ध्रुव से करा देते है। उसके बदले वह रीत से शादी कर लेते है। इस तरह से अट्टे-सट्टे की यह परम्परा कामयाब हो जाती है।
वही शो में राघव की बुआ के किरदार की बात करे तो वह इसमें एक नकरात्मक रोल निभा रही है क्योकि शो में वह नहीं चाहती कि रीत और राघव का रिश्ता मजबूत हो । वह राघव की पूरी दौलत को हड़पना चाहती है, इसलिए वह नयी नयी तरह की चाले चलती रहती है।
वही अब आपसे आगे की कहानी के बारे में चर्चा करे तो अभी तक आपने शो में देखा होगा कि राघव की बुआ नहीं चाहती कि रीत व राघव को इस बात का पता चले कि उनका बेटा ज़िंदा है। लेकिन इस शो में अचानक रीत को किसी के द्वारा यह जानकारी मिल जाती है कि उसका बेटा ज़िंदा है। फिर उसके बाद रीत इस बारे में पता लगाने की कोशिश करने लगती है। वही इस शो में रीत इस बात की जानकारी जब राघव को देती है तो राघव रीत की इस बात पर जल्दी विश्वास नहीं करता ।
उसके बाद इस शो में राघव की बुआ को इस बात का पता चल जाता है कि रीत को पता चल गया है कि उसका बेटा ज़िंदा है। तभी इसके बाद राघव की बुआ रीत को जान से मारने की कोशिश करती है। इसकी जानकारी राघव के बड़े भाई प्रियांश को किसी के द्वारा मिलती है। वह रीत को बचाने के लिये घर से निकल जाता है। उसके बाद वह वहाँ देखता है कि एक गोदाम में आग लगी हुई है और रीत वहाँ पर बेहोश है।
फिर वह रीत को वहाँ से निकालकर लाता है। इस तरह से रीत की जान बच जाती है। तभी जब वह राघव के बड़े भाई प्रियांश के साथ अपने घर आती है वह घरवालों को कहती है कि बुआ जी ने मुझे मारने की कोशिश की है। लेकिन उसकी बात पर कोई जल्दी विश्वास नहीं करता।
तभी शो में अचानक राघव का बड़ा भाई कहता है कि रीत को मारने की कोशिश माँ ने की है। उसके बाद राघव की बुआ खुद को बचाने की कोशिश करने लगती है। जिसमें वह अपना सारा इल्ज़ाम अपने बेटे पर ड़ाल देती है। लेकिन वह उसमें कामयाब नहीं हो पाती।
इस शो में राघव का बड़ा भाई सबूतों के साथ माँ के सारे मनसूबों पर पानी फेर देता है। फिर इस शो में राघव व रीत को अपना बच्चा वापस मिल जाता है वह उसके साथ कुछ अच्छे पलों को जीने लगते है। इस तरह की शो की कहानी समाप्त हो जाती है।
नोट – जाने अनजाने हम मिले की कहानी में आपको क्या अच्छा लगा। आप अपने कमेंट्स हमसे शेयर करे।