राजीव चौक में महंगी हुई चाय, चीनी के बढ़ते दाम का पड़ा असर

 

पूजा पपनेजा।

दिल्ली का राजीव चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर लोगों की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। यहां दूर-दूर से लोग दर्शन करने और घूमने आते हैं।
वही अब आपसे यहाँ की चाय की बात करे तो लोग यहाँ दर्शन करने के साथ – साथ कुल्हड़ की चाय को बहुत पीना पसंद करते है। लेकिन अब यहाँ की चाय पीने के लिये लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। क्योंकि चीनी की कीमत बढ़ने की वजह से यहाँ की चाय महँगी कर दी गई है। इसलिये यदि आप चाय पीने की सोच रहे है तो अब आपको चाय पीने के लिये ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे ।

अब आपसे हम दिल्ली में बीते कुछ हफ्तों की बात करे तो दिल्ली में चीनी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। हालांकि कुछ राज्यों में खुदरा बाजार में चीनी के दाम 65 रुपये प्रति किलो तक भी पहुंच गए हैं।

वही सरकार के मुताबिक, चीनी की कीमत बढ़ने के पीछे कई वजहें हैं। इनमें घरेलू उत्पादन का उम्मीद से कम रहना, त्योहारी सीजन से पहले मांग का बढ़ना, मौसम की वजह से फसल को नुकसान और दुनियाभर में चीनी की सप्लाई का कम होना शामिल है।

इसके अलावा, इंडस्ट्री के कुछ हिस्सों में चीनी की जमाखोरी और कीमत बढ़ने की अटकलों को भी सरकार ने इसकी एक वजह बताया है।
इसके साथ ही अब चीनी के दाम बढ़ने से आम आदमी की रसोई का भी बजट बिगड़ने लगा है।वही बाजार में आने वाले समय पर त्योहारों में भी मिठाईयां महंगी हो सकती है।