पूजा पपनेजा।
एक समय था जब बच्चे व बड़े अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करना ज्यादा पसंद करते थे। लेकिन आज के समय में मोबाइल व इंटरनेट ने बच्चों की दुनिया बदल दी है। अब बच्चे अपने बड़ों के साथ समय बिताने के बजाय मोबाइल फोन में अत्याधिक समय व्यतीत करना ज्यादा पसंद करते है। वही हम कही न कही यह कह सकते है कि मोबाइल फोन बच्चों के जीवन का एक अहम् हिस्सा बन चुके है। जिस वजह से इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई व दैनिक दिनचर्या भी पढ़ रहा है। लेकिन बढ़ते समय के साथ इंटरनेट ने जितना ज्यादा विकास किया है ,उतना ही लोगों को एक दूसरे से दूर भी कर दिया है। यही वजह है कि आजकल के बच्चे व बड़े अपने ही रिश्तों से दूर हो रहे है। इसी बात को हम आपको एक छोटी सी कहानी के द्वारा समझाने की कोशिश करते है।
- खनिष्का आर्य की कहानी
यह कहानी टैगोर गार्डन में रहने वाली एक छोटी सी बच्ची की है। जिसकी उम्र लगभग 6 साल है। वह अपने माता पिता की एक अकेली पुत्री है। अभी छोटी सी उम्र से ही उसे मोबाइल के साथ समय व्यतीत करना ज्यादा पसंद है।इसी वजह से वह अपने घर में भी किसी के साथ समय व्यतीत नहीं करती है। इसका सीधा असर उसकी दैनिक दिनचर्या पर भी पड़ने लगा है। वह इसी वजह से रोज रात्रि को लेट सोती है। जब भी उसके माता पिता उससे फोन खींचने की कोशिश करते है तो वह उन पर भी गुस्सा करने लगती है। उनकी नहीं सुनती तो हम लगभग यह देख सकते है कि यह सभी चीजे उसके व्यवहार का हिस्सा बन गई है।
इस कहानी को अगर हम समझने की कोशिश करे तो हम देख सकते है कि कहीं न कही मोबाइल ने बच्चों को अपने ही रिश्तों से दूर कर दिया है। जिस वजह से बच्चे बड़े होने पर भी अपने रिश्तों की कद्र नहीं कर रहे । इसलिये ऐसे में जरूरी है कि बच्चों के अंदर अभी से थोड़े बदलाव करे तो अब आपको बताते है कि आप क्या कर सकते है।
- खाने के समय बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। अगर आपके बच्चे खाना खाते समय मोबाइल देखते है तो उनको उससे दूर रखे इससे आपके बच्चे मोबाइल फ़ोन से थोड़े समय के लिये दूर रहेंगे।
- उनके लिये मोबाइल फ़ोन का एक सीमित समय तय करें। अगर आपके बच्चे मोबाइल फ़ोन पर अत्याधिक समय व्यतीत करते है, तो उनके लिये एक समय सीमा तय करें तभी आपके बच्चे फोन में कम समय व्यतीत करेंगे।
- बच्चों को आउटडोर गेम खेलने के लिये प्रोत्साहित करे। अगर आपके बच्चे मोबाइल फोन में गेम खेलना ज्यादा पसंद करते है तो उन्हें फोन में गेम खेलने की बजाय ऑउटडोर गेम खेलने के लिये ज़्यादा प्रोत्साहित करे। इससे आपके बच्चों का विकास भी तेजी से होगा।
- बच्चों से हो सके तो खुलकर बातचीत करे। – आज के समय में माता पिता अपने बच्चों के साथ समय बिताने के बजाय मोबाइल फोन में समय बिताना ज्यादा पसंद करते है , जिस वजह से बच्चे भी उनसे ज्यादा प्रभावित हो रहे है इसलिये ऐसे में जरूरी है कि माता पिता अपने बच्चों से खुलकर बातचीत करें उनके साथ ज्यादा समय बिताएं।
- बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करें। बच्चों को मोबाइल पर वीडियो दिखाने के बजाय उनकी उम्र के अनुसार कहानियों की किताबें और चित्रों वाली पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करें। तभी बच्चों के अंदर किताबें पढ़ने की आदत विकसित होगी।
- बच्चों को मोबाइल नहीं, माता-पिता के समय की जरूरत है।
आज मोबाइल और इंटरनेट बच्चों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। जिस वजह से बच्चे मोबाइल के बिना रह नहीं पा रहे। वही वह अपना बचपन भी खो रहे है। इसी वजह से उनकी दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। इसलिये ऐसे में ज़रूरी है कि माता पिता अपने बच्चों के लिये कुछ नियम बनायें। ताकि बच्चे मोबाइल से ज्यादा प्रभावित न हो। अपने रिश्तों की कद्र करना भी सीखें। वही माता पिता भी अपने बच्चों को यह समझाने की कोशिश करे कि मोबाइल और इंटरनेट के अलावा परिवार, दोस्त और रिश्ते भी उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। इसके अलावा माता-पिता को खुद भी अपनी मोबाइल इस्तेमाल करने की आदत में बदलाव लाना होगा, क्योंकि बच्चे अक्सर बड़ों को देखकर ही सीखते हैं।
नोट – यह लेख केवल जागरूकता के लिये है यह कहानी आजकल के आस पास के माहौल को देखकर लिखी गई है। इसका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत पहुँचाना नहीं है।