गज़ल

 

अंदाज़ – ओ – अदा अठखेलियां तेरी
कातिल बहुत  हैं वो शोखियाँ तेरी

दिल गुलाम हो गया हमेशा के लिए
छोटी – बड़ी तमाम मेहरबानियाँ तेरी

भीड़ में भी अब रहने लगा हूँ तन्हा
कुछ इस तरह हैं सरगोशियाँ तेरी

दिल चाह कर भी भुला नहीं पाता
वो मोहब्बत भरी बदमाशियाँ तेरी

खेल – खेल में हाथ न जल जाए तेरा
इधर हवा तो उधर चिंगारियाँ तेरी

उपर्युक्त पक्तियां राघवेंद्र द्विवेदी द्वारा लिखी गई है।