ग़ज़ल

 

हरसू मेरी अना कर दे
नहीं तो मुझे फ़ना कर दे

ख्वाब मुकम्मल हो जाएँ
मौला बस इतना कर दे

जितनी हँसी है होठों पर
उसको कई गुना कर दे

बिखर जाऊं टूट कर मैं
उससे पहले घना कर दे

या तो गले लगा ले मुझको
या फिर साफ़ मना कर दे