पूजा पपनेजा।
दिल्ली में बीते कुछ हफ्तों में चीनी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। हालांकि कुछ राज्यों में खुदरा बाजार में चीनी के दाम 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वही सरकार के मुताबिक, चीनी की कीमत बढ़ने के पीछे कई वजहें हैं। इनमें घरेलू उत्पादन का उम्मीद से कम रहना, त्योहारी सीजन से पहले मांग का बढ़ना, मौसम की वजह से फसल को नुकसान और दुनियाभर में चीनी की सप्लाई का कम होना शामिल है। इसके अलावा, इंडस्ट्री के कुछ हिस्सों में चीनी की जमाखोरी और कीमत बढ़ने की अटकलों को भी सरकार ने इसकी एक वजह बताया है।
- चीनी के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब पर इसका क्या असर पड़ रहा है ?
चीनी के दाम बढ़ने से आम आदमी की रसोई का भी बजट बिगड़ने लगा है। जिस वजह से आम आदमी को बहुत परेशानी हो रही है। वही चीनी के दाम बढ़ने से चाय के दुकानदारों ने भी चाय महंगी कर दी है। इसके अलावा वही बाजार में आने वाले समय में त्योहारों पर भी मिठाई की कीमतों पर बढ़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।