गीत लिखूँ ग़ज़ल लिखूँ , नज्म कहूँ या शेर
सब कुछ अधूरा रहता है तेरे नाम के बगैर
बहुत कुछ तोड़ आया हूँ बहुत कुछ छोड़ आया हूँ।
अपनी ख्वाहिशों का इक समंदर निचोड़ आया हूँ।
मुमकिन नहीं था उसकी शिकायतों को दूर करना
सब कुछ भुला कर उसकी महफ़िल छोड़ आया हूँ।
उदास दिल और आँख में नमी है।
सब हैं पास मेरे बस तेरी कमी है।
कोई तुझे ग़ज़ल कहता है , कोई ताजमहल कहता है।
कोई आँखों का हंसी ख़्वाब कोई महफ़िल कहता है।
तेरे मरासिम की तासीर और देख पाक मुहब्ब्त को
ये दिल तुझे ज़िंदगी तेरे इश्क को गंगाजल कहता है।
उपर्युक्त पक्तियां राघवेंद्र द्विवेदी द्वारा लिखी गई है।