खूब हँसिए

 

यदा – कदा , बैठे – ठाले
चलते – फिरते , काम करते

लोगों से मिलते – जुलते
बापू और अम्मा से बतियाते

पत्नी , भाई – बहन से बतियाते
बच्चों से बतियाते

दोस्तों से बतियाते
लोगों से बतियाते

अक्सर मैं हँसता रहता हूँ
हँसते – हँसते अपनी बात कहता हूँ —

कभी – कभी तो खूब हँसता हूँ
कुछ लोग टोकते भी हैं

कि आप कितना हँसते हैं।
तब मैं और हँसता हूँ खिलखिलाता हूँ —

उन्हें क्या मालूम कि हँसी तो
जिंदगी के लिए अनमोल है

कुछ लोगों को आपने
जल्दी हँसते हुए नहीं देखा होगा

सच में वो हँसना तो चाहते हैं
पर उन्होंने पद – ओहदे , धन – दौलत का

ऐसा आवरण ओढ़ रखा है कि
उन्हें लगता है कि वे आम लोगों के सामने

यदि हंसने लगेंगे मुस्कुराने लगेंगे तो
उनका रुतबा घट जाएगा —

हँसते रहिए , खिलखिलाते रहिए
हँस – हँस कर लोगों से बतियाते रहिए

इस भाग – दौड़ जिंदगी में हँसी
ही वो क्रिया है

जो आपके मुश्किलों में
तनाव को कम करेगी

हँसी ही आपके गम को हरेगी
पर किसी को चिढ़ाने के लिए मत हँसिए

किसी के दुख में मत हंसिए —
जो हँसते रहते हैं , मुस्कुराते रहते हैं

वो सदैव ही खुशहाल जीवन जीते हैं
फूलों सा मुस्कराइए

बच्चों सा खिलखिलाइए
लोगों को अपना बनाइए

हँसना जीवन का मंत्र बनाइए
हँस कर ढेरों खुशियाँ पाइए

तो चलिए आप भी हँसिये मुस्कुराइए
अनमोल जीवन का खूब आंनद उठाइए —

उपरोक्त पक्तियां लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा लिखी गई है।