बस , पंद्रह बरस की उम्र में ऐसा तूफान उठा ,
हर गली – मोहल्ले में बस वैभव का नाम गूंजा।
छोटे से कंधों पे सपनों का ये आसमान लिए ,
गेंदबाजों ने आउट करने क्या -२ जतन किए।
बल्ला जब उसके हाथों में बिजली बन जाता ,
हरेक चौका उम्मीदों का दीप नया जलवाता।
छक्कों की बरसात से मैदान भी है दहक उठे ,
जब दर्शकों के चेहरे गर्वित होकर चमक उठे।
सिर्फ रन नहीं थे , वो जज़्बा भी दिखलाता था ,
हर शॉर्ट में भारत का भविष्य मुस्कुराता था।
जब गेंद हवा में जाती तो दिल भी उड़ते जाते ,
खिलाड़ियों के पुराने रिकॉर्ड , पीछे छूट जाते ,
पैंसठ छक्कों की गूंज आसमान तलक पहुँची ,
क्रिस गेल की ताकत भी उसके आगे है छोटी।
प्लेऑफ में ही तूफानी पचास की चमक ऐसी ,
प्रत्येक क्रिकेट प्रेमी की धड़कन बन गई वैसी।
सिर्फ उनतीस गेंदों में वैभव ने 97 वे रन ठोके ,
हर गेंदबाज के हौसले उसने पल भर में रोके।
उसके हरेक प्रहार में आत्मविश्वास छलकता ,
जैसे कोई एक नया सूरज धरती पर चमकता।
उपर्युक्त पक्तियां संजय एम तराणेकर कवि , लेखक व समीक्षक द्वारा लिखी गई है।