काँटे भरे रास्ते

 

आसान , सरल सुलभ रास्ते
हर किसी को है भाते

पर कुछ लोग चुनते हैं अलग पथ
काँटों से भरा होता है उनका जीवन रथ

उन्हें आसान रास्ते नहीं सुहाते
इसीलिए वो संघर्षो में हैं रम जाते

जीवन में नई पहचान बनाते
आगे चलकर ऐसे ही इतिहास

के स्वर्णिम पृष्ठों में अपना नाम दर्ज कराते —
पर इसके लिए वो

अपने भीतर पैदा करते हैं हौसला
उनके दिमाग में जाग्रत होता है जूनून

बिना मंजिल पर पहुँचे
उन्हें नहीं मिलता सुकून —

उनके भीतर उमड़ता रहता है
ज्वालामुखी

उनमें असीम साहस की होती है
पराकाष्ठा

वो होते हैं संघर्ष के अतीव पराक्रमी
अर्जुन जैसे ही चिड़ियाँ के आँख

पर रहता है लक्ष्य
विषम परिस्थितियों में भी लड़ने के पक्षधर

चलते रहते हैं दिन – रात , सुबह – शाम
उन्हें न लगती है आलस , न ही थकान

तभी वो बना पाते हैं अपनी एक पहचान
सच में ऐसे भी कुछ वीर होते हैं इंसान

आगे चलकर कहे जाते हैं महान
सारा जग करता है उनका गुणगान

सर्वत्र पाते हैं वो सम्मान —

उपर्युक्त पक्तियां लाल देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा लिखी गई है।