नित बढ़ती जा रही है गर्मी
प्यास बुझाने को बेहाल परिंदे
इंसान तो जैसे – तैसे बुझा लेता है प्यास
पर परिंदे प्यास बुझाने को
इधर – उधर पानी को तलाशते
व्याकुल कितना रहते
जिंदा कैसे रह पायेंगे परिंदे —
विकास की बलिबेदी पर चढ़ कर
क्रकीट के महल उगाकर
उजाड़ हुए हैं गाँव
बेहाल परिंदे छाया पाने को
ढूंढ रहे हैं ठाँव
सूख गए हैं ताल पोखरे
कहीं न पानी की दरकार
विलुप्त हो जा रहे पशु पक्षी
प्रगतिशीलता की बह रही बयार —
हमारा कर्तव्य है
हम परिंदो के प्यास बुझाने का
कोई जुगत लगाएं
उन्हें कैसे भी पानी पिलाएँ
हमारी तरह उनका भी
जीवन अनमोल है
उनके जीवन को बचाएँ
प्राकृतिक संतुलन बनाएं
साथ ही हम पुण्य भी कमाएं —
छत के बाहर या छत पर
मिट्टी के बर्तन या किसी उपयुक्त बर्तन में
पानी भरकर छायादार स्थान पर रख आएं
एक दो दिन बाद पानी बदलते भी जाएं
परिंदे किसी बर्तन में पानी देखकर आयेंगे
पानी पीकर प्यास बुझायेंगे
तृप्ति पाकर शायद हमें
आशीष भी दे जायेंगे
आइए सबसे पहले हम अपने से
इस नेक कार्य की शुरुवात करें
तब दूसरों को भी ऐसा करने के लिए कहें —-
उपर्युक्त पक्तियां लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा लिखी गई है।