दो महीने के बच्चे को साथ लेकर ज़िन्दगी में संघर्ष कर रही है एक माँ।

पूजा पपनेजा।

कभी – कभी जिंदगी इंसान को उस मोड़ पर लेकर आ जाती है जहाँ लोगो को अपने जीवन में अलग – अलग तरह की नई नई चुन्नौतियो का सामना करना पड़ता है। वह चुनौतियाँ हमें व हमारे जीवन को मजबूत बना देती है। आज हम आपसे जिस कहानी के बारे में चर्चा करने वाले है वह कहानी एक माँ के संघर्ष की कहानी है। जो अपने जीवन में अपने छोटे से बच्चे को लेकर काफी संघर्ष कर रही है।अब मैं आपको बताती हूँ कि मेरी मुलाकात उस महिला से कैसे होती है ?

मैं जब घर से निकलकर ऑफिस जा रही होती हूँ तो ऑफिस जाने के लिये मैं बस स्टैंड पर बस की प्रतीक्षा करने लगती हूँ , लेकिन मुझे वहाँ बस नहीं मिलती। फिर मेरी नज़र वहाँ अचानक से एक ई – रिक्शे पर पड़ती है तभी मैं उस रिक्शे पर देखती हूँ कि एक महिला अपने 2 महीने के बच्चे को गोद में लेकर रिक्शा चला रही होती है। तभी मै उस रिक्शे को सड़क पर रोकती हूँ उसमें सवारी के तौर पर मै बैठ जाती हूँ।
उसी समय मेरे मन में यह विचार आने लगता है कि मैं उस महिला से बात करुँ तभी मैं उस महिला से अचानक बातें करने लगती हूँ। वह मुझे अपने जीवन के संघर्ष के बारे में बताती है तभी मेरे मन में यह विचार आने लगता है कि मैं इसके ऊपर एक कहानी लिख दूँ , तो अब आपसे मै उस महिला की कहानी के बारे में चर्चा करती हूँ।

  •    एक माँ के संघर्ष की कहानी।

यह कहानी प्रिया शर्मा की है वह दिल्ली में टैगोर गार्डन की रहने वाली है। उनकी उम्र लगभग 31 वर्ष है। वह अपने पांच भाई बहनों की एक अकेली बहन है। वही बचपन से ही उनके घर के आर्थिक हालात भी ठीक नहीं थे इसी वजह से उनके ऊपर बहुत छोटी सी उम्र में ही अपने परिवार की जिम्मेदारी भी आ जाती है । इस वजह से वह अपनी शिक्षा भी पूरी नहीं कर पाती।
इसके साथ ही उनके घर के आर्थिक हालातों की वजह से बहुत छोटी सी उम्र में ही उनका विवाह हो जाता है ।लेकिन उनके जीवन की मुश्किलों का सफर यही खत्म नहीं होता है । वही एक दिन उनके पति की तबियत भी अचानक से बहुत ज्यादा खराब हो जाती है , उस वजह से उनका निधन हो जाता है । उसके बाद अपने पति के परिवार की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर आ जाती है । इसी वजह से वह अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिये वह छोटी – छोटी फैक्ट्रियों में काम करना शुरू कर देती है। इस दौरान उनके जीवन में अलग अलग तरह की चुनौतियां आने लगती है, लेकिन वह उसमें कभी भी हार नहीं मानती। समय बीतने के साथ वह एक बेटे को जन्म देती है। उसके बाद ऐसे धीरे – धीरे करते उनके ऊपर जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ जाती है। वह अपने घर में कमाने वाली एक अकेली महिला होती है । उनका कोई सहारा भी नहीं होता है।इसलिये वह अपने अपने बेटे की जिम्मेदारी को उठाने के लिये ई रिक्शा चलाने का फैसला लेती है। अपने 2 महीने के बच्चे को गोद में लेकर दिल्ली की सड़कों पर ई रिक्शा चला रही है। अपने जीवन में रोज नई नई चुनौतियों का सामना कर रही है। वही वह अपने जीवन में हार भी नहीं मान रही है। फिलहाल वह अभी भी अपने जीवन में संघर्ष कर रही है।

अब आपसे इस कहानी के सार के बारे में चर्चा करे तो इस कहानी का सार हमें यही सिखाता है कि परस्थितियाँ कैसी भी हो हमें अपने जीवन में हार नहीं माननी चाहिये हमें हर परस्थिति का डटकर सामना करना चाहिये।