दिल्ली के कई इलाक़ों में क्यों है बस सुविधा कम ?

 

पूजा पपनेजा।

देश की राजधानी दिल्ली में ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, कारोबारी और आम लोग रोजाना अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हैं।इनमें बस सेवा आम लोगों के लिए आज भी आवागमन का सबसे एक महत्वपूर्ण साधन है। खासकर उन लोगों के लिए, जो रोजाना अपने काम पर जाने के लिए बसों पर निर्भर रहते हैं। लेकिन दिल्ली के कई इलाकों में आज भी बसों की सुविधा बहुत कम देखने को मिलती है। जिस वजह से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को बहुत परेशानी होती है। उन्हें कई जगहों पर जाने के लिये लंबे समय तक बस का इंतजार करना पड़ता है।वही जब यात्रियों को बस उस स्थान पर नहीं मिलती तो उन्हें कई बार मेट्रो , ऑटो या रिक्शे का भी सहारा लेना पड़ता है।

इस तरह हम देख सकते है कि इसका सीधा असर कही न कही आम आदमी की जेब पर भी पड़ रहा है। इसी विषय पर जब हमने डीटीसी बस अधिकारी से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि दिल्ली में नरेला , बवाना , नजफगढ़ , फतेहपुर , बेरी कंझावला , कुतुबगढ़ , विकासपुरी , जैसे इन इलाकों में आज भी बस की सुविधा कमजोर है। आज भी बस यात्री इन बस स्टैंडों पर बस की प्रतीक्षा करते रहते है लेकिन उन्हें बस जल्दी नहीं मिलती। इस वजह से उन्हें अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में भी अधिक समय लग जाता है। इसके साथ ही कई रूटों पर बसों के बीच लंबा अंतराल होता है जिस वजह से यात्रियों को बसों का लंबा इंतजार करना पड़ता है। कुछ जगहों पर बसें मुख्य सड़कों तक ही सीमित रहती है। यात्रियों तक नहीं पहुँच पाती है। वही दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक जाम भी काफी होता है उस वजह से भी बस सेवा बहुत ज्यादा प्रभावित होती है। इसके अलावा कुछ जगहों पर बस स्टॉप की दूरी भी अधिक है और नए विकसित इलाकों के हिसाब से रूटों का बदलाव भी नहीं हुआ है।