दिल्ली में फिर बढ़े सोने के दाम शादी की खरीदारी करने वालो की बढ़ सकती है चिंता

 

पूजा पपनेजा।

देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हो गई है। वही पिछले कुछ दिनों के बारे में आपसे बात करे तो सोने के भाव की कीमतों में काफी गिरावट भी दर्ज की गई थी। वही शादी ब्याह की शॉपिंग करने वालो को भी यह उम्मीद थी कि वह कम भाव में ही सोना खरीद पायेंगे। लेकिन पिछली बार सोना क्यों सस्ता हुआ था। उसके बारे में हम आपसे चर्चा करते है।अगर आप जानते होंगे तो सोने की कीमतों में गिरावट की एक सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना भी है।

वही अंतरराष्ट्रीय बाजार के बारे में आपसे बात करे तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का कारोबार मुख्य रूप से डॉलर में होता है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सोना खरीदना भी महंगा हो जाता है। इससे सोने की मांग पर दबाव भी पड़ता है। वही सोने की कीमतों में गिरावट भी देखने को मिलती है।

इसी विषय पर जब हमने दिल्ली के टैगोर गार्डन में हरि ओम ज्वेलर्स से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि शुक्रवार को फिर सोने के भाव में तेजी आ गई है। अभी एमसीएक्स पर सोना 1.24 लाख रुपये के पार पहुंच गया। वहीं चांदी भी 1.51 लाख रुपये के पार चली गई है । इस तरह हम देख सकते है कि शादी की शॉपिंग करने वालों को भी सोना खरीदना महंगा पढ़ सकता है। इसका सीधा असर आने वाले समय में आम आदमी की जेब पर भी पड़ने वाला है। वहीं, कुछ लोग अपने बजट के अनुसार कम वजन के गहने खरीदने या कीमतों में भी बदलाव आने का इंतजार कर सकते है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में सोने के दामों में फिर बढ़ोत्तरी होगी या गिरावट आयेगी।