स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारती कॉलेज में बांटे गये दिव्यांगों के लिये सहायक उपकरण

 

पूजा पपनेजा।

14 अगस्त को दिल्ली के भारती कॉलेज के ग्राउंड में दिव्यांगों के लिये कृत्रिम उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आशीर्वाद फाउंडेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांग लोगों को कृत्रिम उपकरण वितरित किये गये। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम को ओएनजीसी द्वारा प्रायोजित किया गया।

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ओएनजीसी सीएसआर प्रमुख नीरज बंसल के अलावा भारती कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सलोनी गुप्ता व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वही दिव्यांग लोगों ने भी इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि उन्हें कृत्रिम उपकरण मिलने से काफी खुशी हो रही है वह कई वर्षो से इसका इंतज़ार कर रहे थे।

इस अवसर पर आशीर्वाद फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष आर सी शुक्ला ने कहा कि लगभग 250 दिव्यांगों को सहायक उपकरण बांटे गये। जिससे उनके दैनिक जीवन में उन्हें फायदा होगा। इसके साथ ही आयोजन में सहयोग देने के लिये ओएनजीसी का आभार जताया।