आज के युवा शादी से क्यों दूरी बना रहे है जानिये इसकी खास वजह ?

 

पूजा पपनेजा।

एक समय था जब पढ़ाई पूरी करने, नौकरी पाने और परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के बाद शादी को जीवन का अगला जरूरी पड़ाव माना जाता था। लेकिन बदलते समय के साथ युवाओं की सोच भी बदल रही है। आज कई युवा शादी को लेकर जल्दबाजी में नहीं हैं। कोई अपने करियर को प्राथमिकता दे रहा है, कोई आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहता है, तो कोई सही जीवनसाथी मिलने का इंतजार कर रहा है। अब हम आपसे इसी से  जुड़ी  कहानी के बारे में चर्चा करते है जिसे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलने वाला है।
यह कहानी राहुल चोपड़ा की है। वह दिल्ली में टैगोर गार्डन के रहने वाले है उनकी उम्र 37 वर्ष है उनके घरवाले चाहते है कि वह समय से शादी कर ले लेकिन राहुल का कहना है कि वह अपनी आजादी नहीं खोना चाहते है इसलिये वह किसी से भी शादी नहीं करना चाहते । वही माता पिता की यह सोच है कि हमारे जाने के बाद हमारे बेटे को कौन पूछेगा ? लेकिन प्रश्न यह है कि अब हमारे समाज में ऐसा क्या हो गया है कि जिससे युवाओं की शादी के प्रति सोच बदल रही है।

  •   बदलते समय में युवाओं की सोच शादी को लेकर क्यों बदल रही है ?

पहले के समय में शादी को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता था।लेकिन अब बदलते समय में शादी की परिभाषा युवाओं के लिये बदल गईं है। पहले के लोग अपनी जिम्मेदारियों को समझते थे। लेकिन आज के युवा अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाहते है।  इसके कारण क्या है उसके बारे में हम आपसे चर्चा करते है।

  •  अपने आस पास की टूटती शादियाँ – आज के युवा अपने आस पास की टूटती शादियों के कारण भी शादी करने से डर रहे है। जिससे उनका शादी जैसे रिश्ते में विश्वास टूटता जा रहा है। यही कारण है कि वह शादी से बचना चाहते है।
  •  अपनी स्वतंत्रता को बनायें रखना – कुछ युवा अपनी स्वतंत्रता को भी नहीं खोना चाहते है क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर हम किसी के साथ शादी के बंधन में बंध जायेंगे तो हम अपनी स्वतंत्रता को खो देंगे इसलिये वह शादी के बंधन से बचना चाहते है।
  •     करियर को अधिक प्राथमिकता देना चाहते है। – आज का हर युवा अब शादी को एक ऑप्शन की तरह मान रहा है क्योंकि उनका मानना है कि अगर हम अपने कर्रियर को प्राथमिकता देंगे तो हम उससे अधिक पैसे कमाकर अपना बुढ़ापा आसानी से काट सकते है।
  •  लिविंग रिलेशनशिप में रहना अधिक पसंद कर रहे है। – आज के युवा लिविंग रिलेशनशिप में रहना अधिक पसंद करते है क्योंकि उन्हें लगता है कि शादी से ज्यादा लिविंग में रहना ज्यादा बेहतर है। इसलिये वह शादी जैसे रिश्ते पर अधिक विचार नहीं करना चाहते।
  •  सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव – आज के समय में सभी युवा सोशल मीडिया के साथ समय बिताना अधिक पसंद करते है शायद यही कारण है कि उसके नकरात्मक प्रभाव ने युवाओं के जीवन पर भी इसका एक गहरा प्रभाव डाला है।
  •  महंगाई और बढ़ते खर्च –अब जैसे जैसे समय आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे महंगाई भी बढ़ती जा रही है जिस वजह से खर्चे उठाना भी बहुत मुश्किल हो गया है यही कारण है कि युवाओं को भी अब लगने लगा है कि शादी न ही करना बेहतर है। क्योंकि अब वह दूसरों की जिम्मेदारियों को नहीं उठाना चाहते है।
  •  परिवार के दबाव के बजाय खुद फैसला लेने की इच्छा – पहले के समय में घर के लोग फैसला लिया करते थे। लेकिन जैसे जैसे समय अब आगे बढ़ रहा है तो आज की पीढ़ी अपने फैसला लेना खुद पसंद करती है। वह किसी के दवाब में रहना पसंद नहीं करती।   
  • शादी को लेकर युवाओं को सोच बदलने की क्यों जरूरत है ?

शादी जीवन का एक सबसे खूबसूरत हिस्सा है लेकिन आज का युवा शादी के बंधन से बचने की कोशिश कर रहा है। इसलिये ऐसे में जरूरी है  कि आज के युवाओं को शादी के प्रति अपनी सोच को बदलना चाहिये। अगर हो सके तो अपने से पहले के समय के लोगों के रिश्तों को देखना चाहिये। उनसे अपने जीवन में सीख लेनी चाहिये।

दूसरा हो सके तो शादी के बंधन में बधने से पहले एक दूसरे को अच्छे से समझने की कोशिश करनी चाहिये। एक दूसरे के विचारों की कद्र करनी चाहिये। तभी कोई भी रिश्ता आसानी से टिक सकता है।