पूजा पपनेजा।
आज हर इंसान अपने जीवन में इतना ज्यादा व्यस्त हो गया है कि लोगों के पास एक दूसरे के लिये समय नहीं है। लेकिन इसका सबसे बड़ा कारण क्या है लोगों की भागदौड़ भरी ज़िंदगी , काराबोर परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियाँ है। जिस वजह से लोगों का एक दूसरे के लिये समय निकालना भी मुश्किल हो गया है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस बदलती जीवनशैली का सबसे ज्यादा असर किस पर पड़ रहा है? शायद हमारे घर के उन बुजुर्गों पर, जिन्होंने कभी अपनी पूरी जिंदगी परिवार को संवारने में लगा दी थी।
वही अगर आप जानते होंगे तो पहले के समय में सयुंक्त परिवार हुआ करते थे ,जिसमें परिवार के सभी लोग मिलजुलकर एक साथ रहते थे। उसके अलावा घर परिवार पर कोई समस्या भी आती थी, तब भी सभी परिवार वाले मिलकर उन समस्याओं का डटकर सामना करते थे। बुजुर्गों की सलाह को भी विशेष महत्व देते थे। उसके साथ ही अपने घर के बुजुर्गों का सम्मान भी करते थे। उन्हें समय भी देते थे। इसके अलावा घर के लोगों के ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां भी हुआ करती थी, लेकिन तब भी लोग एक दूसरे के लिये समय निकाल लिया करते थे।
लेकिन अब वर्तमान युग के बारे में चर्चा की जायें तो लोग अब सयुंक्त परिवार में रहना नहीं चाहते है वह अपनी जिम्मेदारियों से भी बचना चाहते है। वह अकेले ही हर परस्थिति का डटकर सामना करना चाहते है। अब वही घर के बुजर्गो की सलाह को भी ज्यादा महत्व नहीं देते है। वही युवा पीढ़ी के बच्चे भी अपनी नौकरी में इतना ज्यादा व्यस्त हो चुके है कि वह अपने माता पिता को समय नहीं दे पा रहे है। जिस वजह से घर के बुजर्गो में भी अकेलापन बढ़ने लगा है। इसे हम आपको एक छोटी सी कहानी के द्वारा समझाने की कोशिश करते है।
- हर्ष – शर्मा की कहानी।
यह कहानी हर्ष शर्मा की है जिनकी उम्र 75 वर्ष है वह दिल्ली में राजौरी गार्डन के रहने वाले है। अब आपको उनकी कहानी के बारे में बताते है। वह बचपन में जब बहुत छोटे थे , तभी उनके माता पिता का देहांत हो गया था। उनके दो बड़े भाई थे। उनके दो बड़े – भाईयों ने ही उनका पालन पोषण किया था। जिस वजह से बहुत छोटी सी उम्र में ही उनके ऊपर अपने परिवार की जिम्मेदारियां आ गई थी। वह इसी वजह सेअपनी शिक्षा भी पूरी नहीं कर पाये थे। अपने घर के कमजोर आर्थिक हालातों की वजह से उन्होंने बहुत छोटी सी उम्र में ही छोटी – छोटी फैक्ट्रियों पर काम करना शुरू कर दिया था । वही रात को दिल्ली की सड़कों पर ट्रक चलाने भी शुरू कर दिये थे। जिस वजह से उनके घर के आर्थिक हालात भी ठीक होने लगते है। उनकी मेहनत भी रंग लाने लगती है वह दिल्ली में अपने खुद का घर भी बना लेते है।
समय बीतने के बाद उनके परिवार वाले एक अच्छी लड़की देखकर उनका विवाह भी कर देते है। उसके बाद उनके जीवन में खुशियाँ दस्तक देती है । उसके बाद उनके पांच बच्चे पैदा होते है उनके लिये वह और मेहनत करना शुरू कर देते है जिससे वह अपने बच्चों को एक बेहतर भविष्य दे सके। इसके लिये वह दिन – रात मेहनत करने लगते है। वह अपनी जरूरतों को पीछे छोड़कर अपने बच्चों की हर इच्छा को पूरा करने की कोशिश करते है। समय जैसे – जैसे आगे बढ़ने लगता है उनके बच्चे बड़े होने लगते है। वह अपने बच्चों को आगे की पढ़ाई व नौकरी करने के लिये बाहर भेज देते है। ताकि उनके बच्चे अपने पैरों पर खड़े हो सकें और जीवन में तरक्की कर सकें।
लेकिन उनके जीवन में तभी एक ऐसा दुःख आता है जो उन्हें अंदर से तोड़ देता है एक दिन अचानक से उनकी पत्नी की तबियत बहुत ज्यादा खराब हो जाती है उनका देहांत हो जाता है। वह अपने घर पर अकेले हो जाते है। उसके बाद वह अपने इसी अकेलेपन को दूर करने के लिये अपने बच्चों से रोज बात करने की कोशिश करने लगते है। लेकिन बच्चे अधिक समय तक व्यस्त रहने की वजह से अपने पिता को समय नहीं दे पाते। जिस वजह से उनके पिता को अकेलापन बहुत ज्यादा परेशान करने लगता है। वह इसी वजह से सदमे में चले जाते है। उन्हें एक दिन अचानक से दिल का दौरा पड़ जाता है जिस वजह से उनकी अचानक से मृत्यु हो जाती है।
उसके बाद इसकी जानकारी किसी व्यक्ति के द्वारा उनके बच्चों को मिलती है जिसके बाद इनके बच्चों को अहसास होने लगता है कि उन्होंने अपने पिता को समय न देकर बहुत गलत किया है इसी वजह से वह हमारे बीच नहीं रहे।
उन्हें फिर यह भी महसूस होने लगता है कि जिस पिता ने अपनी पूरी जिंदगी उनके भविष्य को संवारने में लगा दी, वे उनके जीवन के अंतिम दिनों में उनके साथ पर्याप्त समय भी नहीं बिता सके।
अगर हम हर्ष शर्मा की कहानी के सार को समझने की कोशिश करें तो हमें यह एहसास होगा कि माता-पिता को बुढ़ापे में सिर्फ आर्थिक सहारे की जरूरत नहीं होती, बल्कि उन्हें अपने बच्चों के प्यार, अपनापन और साथ की भी आवश्यकता होती है।इसलिये बच्चों को कुछ समय अपने माता – पिता के लिये जरूर निकालना चाहिये।
- माता-पिता को सिर्फ पैसों की नहीं, हमारे समय की भी जरूरत है।
हम बच्चें अपने जीवन में इतना ज्यादा व्यस्त हो चुके है कि हम अपने माता पिता को समय ही नहीं दे पाते। जिस वजह से बुढ़ापे में हमारे माता – पिता को अकेलापन बहुत ज्यादा परेशान करने लगता है। वह अपने दिल की बात अपने बच्चों से नहीं कह पाते। लेकिन हम सब बच्चों को यह समझने की जरूरत है कि हमारे माता पिता को सिर्फ आर्थिक चीजों की नहीं हमारी भी जरूरत है इसलिये सभी बच्चों को अपने माता पिता के लिये कुछ समय जरूर निकालना चाहिये।
उनके साथ बैठकर बातचीत करना चाहिये ताकि माता पिता को भी अहसास हो कि हम अकेले नहीं है आज भी हमारे बच्चे हमारे साथ है।
नोट – यह आर्टिकल केवल युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिये लिखा गया है इसका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत पहुँचाना नहीं है।