नज़्म

 

 

वो लम्हा याद नहीं
जब पहली दफ़ा मिले थे

अब ज़ेहन में सिर्फ
तेरी याद ही याद बसी है

तेरे इश्क़ ने तो जीने का
सलीका सिखा दिया

मगर इन दूरियों में
बहुत बेचैनी और बेबसी है।

तुम गए भी हो तो इस तरह
जैसे जिस्म से रूह का जुदा होना

तमाम ख्वाहिशों को छोड़ के तन्हा
अचानक धडकनों का बेवफ़ा होना।

गनीमत है अभी तक
फिर से मिलने की उम्मीद नहीं टूटी

जो रिश्ता बनाया था तुमने
वक्त के हाथों से वो डोर नहीं छूटी।

यकीं है कि लौट आओगे तुम
पहले की तरह ज़िन्दगी में

ये वक्त भी गुज़र जाएगा
पहले की तरह दीवानगी में

दर्द होता है बिछड़ने में लेकिन
तेरी यादों में ग़म नहीं होता

किसी का इंतज़ार करना भी
इबादत से कम नहीं होता।

इसीलिए सर झुकाए
तेरी इबादत में

सजदा कर रहा हूँ
वक्त का इम्तेहां है

ज़िन्दगी की खातिर
फ़र्ज़ अदा कर रहा हूँ।

उपर्युक्त पक्तियां राघवेंद्र द्विवेदी द्वारा लिखी गई है।