राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन ने मतदाता सूची में संशोधन और चुनाव आयोग की जवाबदेही को लेकर बहस और भी तेज हो गई है। इसमें संगठन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। वही प्रदर्शनकारियों का भी आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने की भी आशंका है।
इसी वजह से10 व 11 अक्टूबर को कई प्रदर्शनकारियो को प्रदर्शन करने के दौरान हिरासत में ले लिया गया था । वही 57 मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया था । कई ट्रेन भी रद्द कर दी गई थी । जिस वजह से काम पर आने जाने वाले लोगों व रोजमर्रा लोगों को भी काफी परेशानी हुई थी । वही दिल्ली में सफर करने वाले लोगों को भी भारी जाम की परेशानी उठानी पड़ी थी।
वही इसके साथ अब आपसे वहाँ के मौजूदा हालातों की बात करे तो वहाँ पर दिल्ली पुलिस के द्वारा राजीव चौक के हर इलाके में बैरिकेडिंग की कड़ी व्यवस्था की गई है। हर तरफ दिल्ली पुलिस व सीपीआर के जवान भी तैनात किये गए है। इसके अलावा वहाँ 163 धारा भी लागू की गई है। जिसमें एक से अधिक लोगों को भीड़ न जुटाने की अपील की गई है। 
वही दिल्ली में होने वाले इस प्रदर्शन की वजह से आम लोग भी डर गये है। जिस वजह से घूमने वाले लोग भी शॉपिंग करने नहीं जा रहे है।इसी वजह से दिल्ली के राजीव चौक इलाके के हनुमान मंदिर के सामने दशहरे के पर्व पर लगे हैंडलूम हेंडीक्राफ्ट मेले में भी लोगों की भीड़ देखने को नहीं मिली। इसके अलावा राजीव चौक में लगने वाले फेमस बाजार व दुकाने भी बंद देखने को मिली। जिससे व्यापारियों का काम भी बुरी तरह से प्रभावित देखने को मिला है । वही राजीव चौक के इलाके में पटरी पर लगाने वाले व्यापारियों का काम भी इस दौरान न के बराबर देखने को मिला।
इसी के साथ वहां के कही स्थानीय व्यापारियों का यह भी कहना है कि यहाँ पर कई दुकाने किराये पर है ग्राहक न आने की वजह से उन्हें एक दिन में ही बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ता है। अगर ऐसे ही चलता रहेगा तो हमें बहुत अधिक भारी आर्थिक भारी नुकसान उठाना भी पड़ सकता है।
