आज के समय में रिश्तों में भरोसा रखना क्यों जरूरी है? जानिए रिश्ते को मजबूत बनाने का सही तरीका

 

पूजा पपनेजा।

रिश्ते इंसान की जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा होते है। इसलिये ऐसे में जरूरी है कि किसी भी रिश्ते को बनाये रखने के लिये एक दूसरे पर भरोसा रखना बहुत जरूरी है तभी रिश्ते लंबे समय तक टिक सकते है।

वही अब इस पर गहराई से चर्चा करे तो किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखने के लिए सिर्फ प्यार ही काफी नहीं होता। उसके लिए भरोसा, सम्मान, समझ और खुलकर बातचीत करना भी बेहद जरूरी है।

आज के समय में लोगों की जिंदगी पहले से ज्यादा इतनी व्यस्त हो गई है। अब लोग एक दूसरे को समय नहीं दें पाते जिस वजह से रिश्तों में भी गलतफहमियां पैदा होने लगी है।

वही अब आपसे सोशल मीडिया की बात करे तो सोशल मीडिया ने जहां लोगों को एक- दूसरे से जुड़ने का अवसर दिया है, तो वही कही ना कही लोगों में दूरियां भी पैदा कर दी है। [उदाहरण के तौर पर आज के समय में पति – पत्नी के रिश्ते भी जल्दी नहीं टिक पा रहे है क्योंकि लोगों के अंदर कही ना कही समझ की कमी है। ]

अब लोग एक-दूसरे के साथ समय बिताने के बजाय मोबाइल और सोशल मीडिया पर ज्यादा समय देना पसंद करते हैं। इसका असर परिवार और व्यक्तिगत रिश्तों पर भी दिखाई देने लगा है।

पहले परिवार के लोग साथ बैठकर अपनी परेशानियां और खुशियां साझा करते थे। आज कई बार एक ही घर में रहने वाले लोग भी अपने-अपने मोबाइल में व्यस्त दिखाई देते हैं। ऐसे में लोगों की एक -दूसरे से बातचीत कम होती है वही छोटी सी बात भी ग़लतफहमी का कारण बन जाती है।

  •    किसी भी रिश्ते की नींव है भरोसा

भरोसा किसी भी रिश्ते को मजबूती देने वाली सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। जब दो लोगों को एक-दूसरे पर विश्वास होता है तो वे अपनी भावनाएं, परेशानियां और विचार बिना किसी डर के एक – दूसरे के सामने रख पाते हैं।

वहीं, जब रिश्ते में भरोसे की कमी होने लगती है तो शक, असुरक्षा और गलतफहमियां धीरे-धीरे अपनी जगह बनाने लगती हैं। कई बार छोटी-सी बात भी बड़ी समस्या बन जाती है।

इसलिए रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए एक-दूसरे पर विश्वास करना और अपनी बात खुलकर रखना बहुत जरूरी है।

  •     रिश्तों में भरोसा क्यों जरूरी है?
  •  भरोसा रिश्ते को मजबूती देता है।

जब दो लोगों को एक-दूसरे पर विश्वास होता है, तो वे अपनी भावनाएं, परेशानियां और विचार खुलकर साझा कर पाते हैं।

  •  गलतफहमियां कम होती हैं

भरोसे की कमी में व्यक्ति छोटी-सी बात पर भी शक करने लगता है। इसके विपरीत विश्वास होने पर बातचीत के जरिए समस्या को आसानी से सुलझाया जा सकता है।

  •   भावनात्मक सुरक्षा मिलती है।

जिस रिश्ते में भरोसा होता है, वहां व्यक्ति को यह महसूस होता है कि मुश्किल समय में दूसरा व्यक्ति उसका साथ देगा। यही भावना रिश्ते को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाती है।

  •  सम्मान और स्वतंत्रता बनी रहती है।

सच्चा भरोसा सामने वाले को नियंत्रित करने की कोशिश नहीं करता। वह व्यक्ति की अपनी पसंद, दोस्तों, काम और निजी समय का सम्मान करना सिखाता है।

  • रिश्ते लंबे समय तक टिकते हैं।

प्यार रिश्ते की शुरुआत कर सकता है, लेकिन उसे लंबे समय तक बनाए रखने के लिए भरोसा, सम्मान और समझ जरूरी है।

  • भरोसा कैसे बनाए रखें?
    भरोसा केवल शब्दों से नहीं, बल्कि व्यवहार से बनता है। एक-दूसरे से ईमानदारी से बात करना, वादे निभाना, बातों को छिपाने से बचना, गलती होने पर उसे स्वीकार करना और एक-दूसरे की सीमाओं का सम्मान करना भरोसा मजबूत करता है।

अंत में, किसी भी रिश्ते की नींव केवल प्यार नहीं बल्कि विश्वास भी होता है। जहां भरोसा होता है, वहां मतभेद होने के बावजूद रिश्ता टूटने के बजाय बातचीत और समझदारी से मजबूत हो सकता है। इसलिए आज के समय में रिश्तों को स्वस्थ और टिकाऊ बनाए रखने के लिए भरोसा सबसे जरूरी आधारों में से एक है।

  •    रिश्ते बचाने के लिए समय देना भी जरूरी है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास समय की कमी हो सकती है, लेकिन रिश्तों के लिए थोड़ा समय निकालना बेहद जरूरी है। तभी रिश्ते लंबे समय तक टिक सकते है।

परिवार के साथ बैठकर बातचीत करना, दोस्तों का हाल पूछना या अपने साथी के साथ कुछ समय बिना मोबाइल के बिताना यह आपके रिश्ते को बेहद मजबूत बना सकता है।

नोट –  यह आर्टिकल केवल जागरूकता के लिये लिखा गया है इसका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं है।