राज्यसभा सांसद ने की बिहार में कैंसर केयर नेटवर्क विकसित करने की मांग

 

अपर्णा कुमारी
पत्रकार।

बिहार की बड़ी आबादी और व्यापक ग्रामीण क्षेत्र को देखते हुए अनेक कैंसर मरीजों को विशेषज्ञ उपचार के लिए पटना अथवा राज्य के बाहर के बड़े चिकित्सा संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिवारों पर आर्थिक, मानसिक एवं सामाजिक बोझ बढ़ता है।

यह बात राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कही। उन्होंने बीते दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर बिहार में कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक जांच, आधुनिक उपचार एवं अनुसंधान के लिए एक समेकित एवं विकेंद्रीकृत कैंसर केयर नेटवर्क विकसित करने की मांग की है।

डॉ.गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिहार में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के रोकथाम से लेकर उपचार और फॉलो-अप तक की सुविधाओं को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विशेष रूप से गरीब एवं ग्रामीण परिवारों के लिए समय पर विशेषज्ञ उपचार प्राप्त करना बड़ी चुनौती है।इस मुलाकात के दौरान श्रीमती गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे।एलएस.