दिल्ली। 14 अगस्त को दिल्ली के भारती कॉलेज के ग्राउंड में दिव्यांगों के लिये कृत्रिम उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आशीर्वाद फाउंडेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 175 से अधिक लाभुकों को सहायक उपकरण दिये जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर इस कार्यक्रम को ओएनजीसी द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है ।
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ओएनजीसी सीएसआर प्रमुख नीरज बंसल के अलावा भारती कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सलोनी गुप्ता व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित होंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा जिसमें आशीर्वाद फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. आर.सी.शुक्ला ने दिव्यांगों को सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिये संस्था से जुड़ने की अपील की है।
https://youtube.com/shorts/KbhhuIx3Dkc?si=FWhqrSiRJlWZzOPh