पूजा पपनेजा।
दिल्ली में 1 अगस्त से पिंक टिकट की सुविधा बंद की जा रही है अब महिलाओं को दिल्ली की बसों में सफर करने के लिये पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड दिखाना होगा। तभी वह दिल्ली की बसों मे मुफ्त सफर कर पायेगी। वही उनके पास पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अगर नहीं पाया जाता तो उन्हें यात्रा करने के लिये बस का किराया देना होगा।
वही दिल्ली के डीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि यदि अभी भी अगर दिल्ली की महिलाओं ने अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नहीं बनवाया है तो वह अभी भी अपने घर के नज़दीकी बस – डिपो पर जाकर इसे बनवा सकती है । उसके लिये वह ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन भी कर सकती है।
इसके अलावा उनका आधार कार्ड उनके मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
अब दिल्ली में स्मार्ट कार्ड प्रणाली लागू होने से एक ही कार्ड का दुरुपयोग, फर्जी टिकट और रिकॉर्ड संबंधी गड़बड़ियों पर इसे रोक लगेगी। सरकार को इसे लाभार्थियों का सटीक डिजिटल डेटा भी उपलब्ध होगा, जिससे योजना के संचालन और निगरानी में आसानी होगी।
इसके साथ ही आपको बता दें कि बस में सवार होने पर महिला यात्री को बस कंडक्टर को अपनी यात्रा के अंतिम स्टॉप के बारे में जानकारी देनी होगी। बस कंडक्टर यह ब्योरा इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) पर दर्ज करेगा और महिला का पिंक कार्ड ईटीएम मशीन पर टैप करेगा।
इसके टैप होते ही महिला को टिकट जारी हो जाएगा और यात्रा का रिकॉर्ड भी सर्वर पर दर्ज हो जाएगा।