delhi news ; स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली के बाजारों में बढ़ी तिरंगे और देशभक्ति से जुड़े सामान की मांग।

 

पूजा पपनेजा।

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है वही बच्चों व बड़ो में भी देशभक्ति से जुड़े सामान को खरीदने की काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। इसी वजह से देशभक्ति से जुड़े सामान की मांग बाजारों में बढ़ने लगी है। वही अब आपसे बाजारों के बारे में चर्चा करे तो अभी छोटे आकार के तिरंगे से लेकर बड़े राष्ट्रीय ध्वज दुकानों व बाजारों पर उपलब्ध हैं।

इसके अलावा बच्चों के लिए तिरंगा प्रिंट वाली टी-शर्ट, कैप और रिस्टबैंड भी बाजारों पर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।दुकानों पर तिरंगा बैज, सजावटी झंडियां और अन्य देशभक्ति से जुड़े सामान भी बड़ी संख्या में दिखाई दे रहे हैं।

अब आपसे पिछले साल के आंकड़ों की बात करे तो पिछले साल भी स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली के बाजारों में तिरंगे और उससे जुड़े सामान की मांग में तेजी देखने को मिली थी।

वही दुकानदारों ने बातचीत में यह भी बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले बच्चों के कपड़ों और एक्सेसरीज की मांग खास तौर पर सबसे ज्यादा रहती है।

अब आपसे छोटे दुकानदारों की बात करे तो 15 अगस्त का सीजन छोटे दुकानदारों और अस्थायी स्टॉल लगाने वाले कारोबारियों के लिए कमाई का सबसे अहम मौका माना जाता है। क्योंकि कम लागत में तिरंगे, बैज, कैप और अन्य सामान का स्टॉक तैयार कर छोटे दुकानदार इन्हें सड़कों पर बेचते है। स्वतंत्रता दिवस से पहले कुछ दिनों में अच्छी बिक्री की उम्मीद भी रखते हैं।

इस साल भी स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली के बाजारों में देशभक्ति के रंग नजर आने लगे हैं। बाजारों में तिरंगे और उससे जुड़े सामान की खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह है, वहीं बच्चों व बड़ों में भी राष्ट्रीय पर्व को लेकर खास उमंग देखने को मिल रही है।