माना कि तू समंदर तेरी औकात बड़ी है इधर
मेरी प्यास के इम्तेहान की घड़ी है
कभी न बरसने की कसम की उम्र देखेंगे
मेरी हर ख्वाहिश अपनी ज़िद पे अड़ी है
ख़्वाबों ने अभी तक बिखरना नहीं सीखा
नंगे पांव के नीचे वरना ज़मीन तो कड़ी है
इस दिल में नहीं आता अंजाम का ख्याल
ज़िन्दगी कई दफा वक्त से उलझ पड़ी है
हाथ की लकीरों को हमने बदलते देखा है
क्या हुआ जो ज़िन्दगी दोराहे पर खड़ी है।