दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से आम लोगों को क्यों परेशानी हो रही है ?

 

पूजा पपनेजा।

दिल्ली में प्रदूषण की समस्या हर साल सर्दियों के दौरान गंभीर हो जाती है। इस वजह से ऑफिस जाने वाले लोग , बच्चे ,बूढ़े बुजुर्ग , इस समस्या से अत्याधिक परेशान हो जाते है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। वही अब आपसे दिल्ली के प्रदूषण की बात करें तो इसका स्तर दिल्ली में भी अब बढ़ता जा रहा है। जिस वजह से लोगों को साँस लेने में परेशानी , आँखों में जलन ,खाँसी की समस्या हो रही है। ऐसे में लोग अभी पार्क , व बाहर की यात्रा करने से भी बच रहे है। वही अभी बड़े बुजुर्ग ,प्रदूषण की वजह से छोटे बच्चों को भी पार्क जाने से रोक रहे है। इसके अलावा अपने वाहन द्वारा यात्रा करने वाले लोग भी प्रदूषण की वजह से परेशान हो रहे है।
लेकिन अगर इस पर अब आपसे गहराई से चर्चा करे तो इस प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर केवल स्वास्थ्य तक नहीं बल्कि आम लोगों की जिंदगी पर भी पड़ रहा है।

  •    प्रदूषण से परेशान दिल्ली के लोग।
  • जब हमने दिल्ली के बस स्टैंड में यात्रा करने वाले कुछ लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि प्रदूषण की वजह से हमारी आँखे जल रही है। वही अभी इस जहरीली हवा में हमारे लिये सफर करना भी थोड़ा मुश्किल हो गया है।
  • वही पार्क जाने वाले एक बुजुर्ग ने कहा कि हमें प्रदूषण की वजह से साँस लेने में परेशानी हो रही है जिस वजह से हमने बाहर निकलना भी कम कर दिया है। वही पार्क में टहलने जाने के लिये हमने प्रदूषण की वजह से अपनी टहलने की दिनचर्या में भी बदलाव किया है। वही वाहनों के द्वारा यात्रा करने वालों का भी कहना है कि प्रदूषण की वजह से हमें साँस लेने में भी परेशानी होती है।