दिल्ली में पिंक सहेली स्मार्ट की तारीख फिर आगे बढ़ी, 1 सितंबर से लागू होगा नया नियम।

 

पूजा पपनेजा।

दिल्ली में एक बार फिर पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की तारीख फिर आगे बढ़ा दी गई है। इससे महिलाओं को फिलहाल राहत मिली है। वही अब महिलाओं को 1 सितंबर से दिल्ली की बसों में मुफ्त सफर करने के लिये पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड दिखाना जरूरी होगा। तभी महिलाएं दिल्ली की बसों में मुफ्त सफर कर सकती है।

फ़िलहाल अभी 31 अगस्त तक महिलाएं पिंक पास के द्वारा दिल्ली में मुफ्त सफर का लाभ ले सकती है। इसके अलावा अगर महिलाओं के पास पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नहीं होगा तो उन्हें निर्धारित बस का किराया देना होगा। इसके साथ ही सरकार ने महिलाओं से अपील की है वह 31 अगस्त से पहले अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवा लें।

  • क्यों बढ़ाई गई पिंक पास की तारीख

दिल्ली में पिंक पास की तारीख इसलिये आगे बढ़ा दी गई है क्योंकि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि वह धीरे-धीरे कागजी पिंक टिकट की व्यवस्था को खत्म करके स्मार्ट कार्ड आधारित सिस्टम लागू करना चाहती है। इसके लिए महिलाओं को पर्याप्त समय देने और नई व्यवस्था के बारे में जागरूक करने के लिए पिंक टिकट की अवधि बढ़ाई गई है। साथ ही, रक्षाबंधन और त्योहारों के दौरान महिलाओं को सफर में परेशानी न हो, इस बात को भी फैसले की वजह बताया गया है।