पूजा पपनेजा।
हर व्यक्ति के जीवन की कुछ अपनी कहानी होती है जिसे हर व्यक्ति को कुछ ना कुछ अपने जीवन में सीखने को जरूर मिलता है आज हम आपसे जिस कहानी के बारे में चर्चा करने वाले है वह हम सबके जीवन से जुड़ी है।
- रिया और प्रियांश की प्रेम कहानी में क्या है खास ?
यह एक ऐसी प्रेम कहानी है जिसकी शुरुवात 2022 में हुई थी अब हम आपसे कहानी के बारे में चर्चा करते है। आपको बताते है इनकी कहानी कैसे शुरू हुई।
रिया दिल्ली के उत्तम नगर शिव विहार की रहने वाली थी। वही प्रियांश यूपी का रहने वाला था। रिया अपने माता पिता की तीसरी पुत्री थी उसके पांच भाई बहन थे। वही प्रियांश अपने माता पिता की चौथी संतान था।
रिया की उम्र लगभग 21 वर्ष थी वही प्रियांश की उम्र 29 वर्ष थी। इन दोनों की मुलाकत एक ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी दोस्त के जरिये हुई थी।
फिर सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये इन दोनों की आपस में बातें होने लगती है यह दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन जाते है।
उसके बाद उनकी यह दोस्ती धीरे – धीरे प्यार में तब्दील हो जाती है । उसके कुछ ही समय बाद यह दोनों एक दूसरे से शादी कर लेते है। वह दोनों एक रिश्ते में बंध जाते है। इसके बाद इनके घर में एक बेटे का जन्म होता है जिसका नाम वह शिवांश रखते है।
लेकिन अब धीरे – धीरे उनका रिश्ता खराब होने लगता है वह धीरे – धीरे एक दूसरे से दूर हो जाते है। वह एक दूसरे को दुबारा समझने की कोशिश नहीं करते जिसकी वजह से उन दोनों के बीच बहुत दूरियां आ जाती है। जिसकी सजा अब उस मासूम बच्चे को भुगतनी पड़ रही है।
अब इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि अगर हम किसी के साथ वैवाहिक बंधन में बंधते है तो हमें सबसे पहले एक दूसरे के विचारों की कद्र करनी चाहिए जो कि रिया व प्रियांश अपने जीवन में नहीं कर रहे है जिस वजह से उन दोनों का रिश्ता खराब हो रहा है।
शायद यही कारण है कि आज की पीढ़ी शादी के बंधन में बंधने से डर रही है लेकिन अगर रिश्ते में एक दूसरे पर अटूट विश्वास हो तो रिश्ता लंबे समय तक चल सकता है यही आज की पीढ़ी को सीखने की जरूरत है।