15 अगस्त तक बढ़ी पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने की समय-सीमा,

 

पूजा पपनेजा। राजधानी दिल्ली में पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की समय सीमा को 15 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। पहले इसकी समय सीमा 1 अगस्त तक लागू की गई थी। लेकिन बढ़ती संख्या में महिलाओं के आवेदन को देखते हुए समय-सीमा को बढ़ाने का फैसला लिया गया है ।

यह सुविधा केवल दिल्ली की महिलाओं के लिये उपलब्ध है इसलिये जिन महिलाओं ने अभी तक अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नहीं बनवाया है वह अपने नजदीकी बस डिपो पर जाकर ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकती है। इसके लिये उनका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।

वही यदि आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहती है तो आपको सबसे पहले बस डिपो पर जाकर गूगल क्यूआर स्कैन करना होगा। उसके बाद आपका पोर्टल खुल जाएगा फिर उसमे आपको अपने आधार कार्ड की सारी डिटेल भरनी होगी।

उसके बाद आपके फोन में एक ओटीपी आयेगा । जिसके बाद आपके वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी । इसके बाद आप बस डिपो पर जाकर अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड आसानी से ले सकती है।

वही अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहती है तो उसके लिये आपको अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी बस डिपो पर ले जाकर कर जमा करानी होगी। तभी आप पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड प्राप्त कर पायेगी।

फिलहाल अभी दिल्ली की महिलाएं पिंक पास के जरिये मुफ्त यात्रा कर रही है लेकिन 16 अगस्त, 2026 से मुफ्त सफर के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अनिवार्य कर दिया जाएगा।

डीटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, 16 अगस्त से बसों में पिंक टिकट केवल उन्हीं महिला यात्रियों को जारी किया जाएगा, जिनके पास वैध पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होगा। बस में चढ़ते समय यात्रियों को अपना कार्ड टैप करना होगा, जिसके बाद वे योजना के तहत मुफ्त यात्रा का लाभ ले सकेंगी।