नयी दिल्ली।
दिल्ली में ” देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति सम्मान” समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 31 विभूतियों को सम्मानित किया गया।
ऑल इंडिया मानव समाज ट्रस्ट के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो.आर. के.चौधरी,राजेंद्र भवन के निदेशक अनिल मिश्रा,पूर्व रक्षा कर्मी के.पी.एस.आर्य एवं महंत रामकुमार साहेब ने यह सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सार्क जर्नलिस्ट फोरम के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉ. समरेंद्र पाठक ने की। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रमुख हीरा लाल प्रधान एवं दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रंजीत सिंह और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता नवेश कुमार मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम, राष्ट्रगान एवं मंगलाचरण से हुई। गायक धनिक लाल मंडल, गायिका शिवानी,दिल्ली दूरदर्शन के गायक पं.पुष्कर मिश्रा एवं साहित्य कला परिषद दिल्ली सरकार के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
गौरतलब है कि आल इंडिया मानव समाज ट्रस्ट की ओर से प्रति वर्ष इस सम्मान समारोह में का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष सम्मानित होने वाले विभूतियों में एम.एल.एस.एम.दरभंगा के पूर्व प्राचार्य डॉ.अनिल कुमार झा, सुप्रसिद्ध चिकित्सकों डॉ.पूनम आर्या एवं डॉ.बी.एन.ठाकुर, समाज सेविका कांता रानी, एडवोकेट रजिता राज,समाज सेवियों- विमल चौधरी,दिनेश शाह,विनय रंजन सरस्वती,गणेश महता,रवि शंकर सिंह,देवेंद्र आर्य ,दिल्ली सरकार श्रम विभाग के कर्मी जयदीप,पत्रकार डॉ.वेद प्रकाश एवं सुप्रसिद्ध गायक धनिक लाल मंडल शामिल हैं।
इसके अलावा सीए तिलक दास,शिक्षिका अंकिता शर्मा,चेस्ट क्लिनिक नई दिल्ली के दिनेश कुमार लोधी एवं आरएमएल के लक्ष्मी नारायण सहित कुल 31व्यक्तियों के नाम शामिल है।