गुरुग्राम और दिल्ली-एनसीआर के वंचित शहरी क्षेत्रों की स्कूली किशोरियों एवं समुदाय की महिलाओं के बीच Artemis Medicare Services Ltd. की सीएसआर चेयरपर्सन एवं निदेशक शालिनी कंवर चंद के नेतृत्व में मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम किया जा रहा है।
आर्टेमिस हॉस्पिटल्स की सीएसआर सहायता और जनहित सोसाइटी फॉर सोशल वेलफेयर द्वारा क्रियान्वित इस परियोजना का उद्देश्य 4,000 किशोरियों एवं महिलाओं को लाभ पहुँचाना है, जिसमें से अब तक टिगरा, सिकंदरपुर घोसी, वज़ीराबाद एवं नाथूपुर क्षेत्रों में लगभग 3,500–3,600 लाभार्थियों तक पहुँच बनाई जा चुकी है।
यह पहल मासिक धर्म स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता शिक्षा, मासिक धर्म स्वच्छता किट वितरण, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श तथा घरेलू हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सहयोग प्रदान करने पर केंद्रित है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय प्राथमिकताओं एवं सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता को गरिमा एवं जीवन के अधिकार से जोड़ने पर दिए गए बल के अनुसार है।
गौरतलब है कि आर्टेमिस हॉस्पिटल्स एवं जनहित सोसायटी फॉर सोशल वेलफेयर भविष्य में भी महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और समग्र कल्याण को सुदृढ़ करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखते हुए, समावेशी एवं सतत सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की पहलों को और विस्तार देने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।