पूजा पपनेजा।
पश्चिमी दिल्ली मे बीते शुक्रवार को रघुबीर नगर घोड़े वाला मंदिर रोड पर दिल्ली सरकार व प्रशासन द्वारा लगभग दो दर्जन झुग्गियों पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई और रोड पर बनी सभी अवैध झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया गया ।
वही पर रहने वाले दिनेश ने बताया कि झुग्गियों के टूट जाने से लोग बेघर हो गये हैं । जिस वजह से उसका असर वहाँ के लोगो की जिंदगी पर देखने को मिल रहा हैं ।
क्योकि वहाँ रहने वाले ज्यादातर लोग गुजरात के थे और वह फेरी लगाकर अपना गुजारा करते थे।
इस कार्रवाई के बाद अब बेघर होने की वजह से लोग अपने गाँवो की ओर पलायन करने को मजबूर हो गये हैं । इसमें कई लोग ऐसे भी हैं जो आज भी अपने आशियाने के लिए इधर से उधर भटक रहे हैं।

लोगो के अनुसार बारिश के मौसम में सरकार द्वारा की गई कार्रवाई उनके ऊपर आफत बन कर आई है।
वही के निवासी के अनुसार त्यौहार का मौसम शुरू हो रहा है जिसमे उनकी अच्छी कमाई हो जाती थी लेकिन अब सब कुछ अंधेरे में है।
हालांकि , पीड़ित झुग्गी मालिकों के मुताबिक उन्हें एक हफ्ते पहले नोटिस देकर झुग्गियों को खाली करने के लिए कहा गया था।